---Advertisement---

Fashion Tips: तेजस्वी से लेकर जैस्मिन तक के ये लुक समर सीजन के लिए हैं बेस्ट, दिखेंगी ट्रेंडी और स्टाइलिश

Fashion Tips: गर्मियों में फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना वाकई काफी मुश्किल है लेकिन टीवी की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जो अपने फैशन से लोगों को इम्प्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। यह बात सच है कि उनके फैशन सेंस को हम डेली लाइफस्टाइल में कॉपी कर सकते हैं। तेजस्वी प्रकाश से लेकर जैस्मिन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 29, 2023 1:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fashion Tips: गर्मियों में फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना वाकई काफी मुश्किल है लेकिन टीवी की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जो अपने फैशन से लोगों को इम्प्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। यह बात सच है कि उनके फैशन सेंस को हम डेली लाइफस्टाइल में कॉपी कर सकते हैं। तेजस्वी प्रकाश से लेकर जैस्मिन भसीन तक अगर आप चाहती हैं कि गर्मियों में अपने स्टाइल को अप यानी टॉप पर रखें तो कुछ फैशन हेक्स को रिक्रीएट कर सकती हैं। ये टीवी हसीनाएं अपने स्टाइल स्टेटमेंट को हमेशा टॉप पर बनाकर रखती हैं और यही वजह है कि उनका जलवा बरकरार है।

फ्लोरल स्लिट शॉर्ट ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश का फैशन

तेजस्वी प्रकाश फैशन से लोगों को इंप्रेस करना खूब जानती है। वहीं एक्ट्रेस का यह फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट ड्रेस गर्मियों के लिए एक परफेक्ट फैशन चॉइस है। आप इस तरह से फ्लोरल प्रिंट में ड्रेस को कैरी कर सकती हैं।शॉर्ट ड्रेस में कई पैटर्न और डिजाइन आपको मिल जाएंगे। इसके साथ आप बूट्स या हाई हिल्स को कैरी कर स्टाइल को खास टच दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

व्हाईट शर्ट को करें अवनीत कौर की तरह स्टाइल

अवनीत कौर ने जिस तरह व्हाइट शर्ट को डेनिम के साथ स्टाइल किया है वह वाकई काबिले तारीफ है। आप भी अवनीत की तरह व्हाइट शर्ट को शॉर्ट्स या डेनिम के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो व्हाइट शर्ट के नीचे फ्लोरल प्रिंट प्लाजो या डेनिम जींस को भी कैरी कर सकती हैं। गर्मियों के लिए व्हाइट शर्ट बेहतर ऑप्शन है।

लूज शर्ट में शहनाज की तरह दिखें स्टाइलिश

शहनाज गिल ने शर्ट को शॉर्ट्स के साथ टीमअप किया है। गर्मियों के लिए लूज शर्ट काफी कंफर्टेबल होता है और आप इसे चाहे तो जींस या फिर शार्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह आपको कंफर्टेबल के साथ-साथ कूल लुक देने में भी परफेक्ट ऑप्शन है। खास बात यह है कि आप इसे पार्टी से लेकर घूमने तक के लिए ट्राई कर सकती हैं।

हिना खान की तरह ड्रेस को दें बेल्ट लुक

हिना खान ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस को जिस तरह बेल्ट के साथ कैरी करती दिखीं वह उनकी स्टाइल स्टेटमेंट को बखूबी बयां कर रही है। यह बात सच है कि आजकल बेल्ट को कैरी करना काफी ट्रेंडी है। आप इस तरह कॉटन शॉर्ट ड्रेस को बेल्ट के साथ शादी कर सकती हैं और आपके स्टाइल की सब तारीफ करेंगे।

बेकलेस ड्रेस के लिए जैस्मिन भसीन को करें कॉपी

जैस्मिन भसीन के इस गर्मी लुक को भी आप ट्राई कर सकती हैं। यह समर सीजन के लिए काफी परफेक्ट और कुल ऑप्शन है। गर्मियों में अगर आपको कहीं पार्टी में जाना है तो आप इस तरह से बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका स्टाइल और फैशन दोनों बरकरार रहेगा।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026