---Advertisement---

Father’s Day 2026: पिता के साथ दिन खास बनाने के लिए इन फिल्मों को देखें, पॉपकॉर्न लेकर घर बैठे ले मजे

Father's Day 2026: पिता के साथ रिश्ते को मजबूत करना है तो आप उन्हें ये 5 बॉलीवुड फिल्में दिखाएं जो वाकई खूबसूरत है। आप दोनों साथ में इसे इंजॉय कर सकते हैं जिसमें इमोशन के साथ-साथ प्यार का तड़का लगा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2026 12:04 अपराह्न | Updated: जून 21, 2026 2:57 अपराह्न

Father's Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

Father’s Day 2026: एक पिता जो पूरे घर की जिम्मेदारी बिना कुछ कहे सुने अपने कंधे पर ले लेते हैं। वह खास शख्स जो बचपन से ही उंगली थाम कर हमें चलना सिखाते हैं और बदले में हमसे कुछ नहीं मांगते हैं। ऐसे इंसान के लिए किसी एक दिन को सेलिब्रेट करना वाकई कम है लेकिन धरती पर जिसे भगवान का दर्जा दिया जाता है उसके लिए यह दिन काफी खास होता है। तभी तो फादर्स डे 2026 का खुमार सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी ज्यादा देखा जा रहा है अगर आप भी अपने पिता को आज के दिन स्पेशल फील करना चाहते हैं तो घर बैठे इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं।

फादर्स डे 2026 पर देखें दीपिका पादुकोण की पीकू

Credit- Sony Pictures Films India

अगर एक बेटी और पिता की रिश्ते की खूबसूरती को देखना है तो आप 2015 में रिलीज होने वाली फिल्म पीकू को एंजॉय कर सकते हैं। जहां एक बीमार पिता के लिए एक बेटी क्या कुछ करती है। दोनों के बीच नोक झोंक और इमोशनल फिलिंग्स कभी आपको हसाएगी तो कभी रोने के लिए मजबूर कर देगी। यह सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी है जिसमें दीपिका पादुकोण के पिता के किरदार में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं।

दंगल भी देख सकते हैं आप

Credit- UTV Motion Pictures

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा दुनिया भर में कमाई करने वाली 2016 में रिलीज हुई फिल्म की बात करें तो लिस्ट में दंगल का नाम शुमार है जो आमिर खान और उनकी बेटियों के सपनों के इर्द-गिर्द घूमती है। कैसे एक पिता अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए की जान लगा देता है। यह इस रिश्ते की खूबसूरती को दिखाएंगी जिसे आप फादर्स डे पर इंजॉय कर सकते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म भी है खास

Credit- Star Studios

सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे को देखने के लिए आज भी फैंस का एक गजब कुमार है जहां एक पिता अपने बच्चे को उस समय संभालता है जब वह एग्जाम के स्ट्रेस की वजह से परेशान होता है। एक पिता की दोस्ती के साथ-साथ एक बाप और बेटे के इमोशनल बॉन्ड को दिखाती है। इसके लिए आपको 2019 में रिलीज हुई फिल्म को देखने की जरूरत है।

अंग्रेजी मीडियम को भी देख सकते हैं आप

Credit- Maddock Films

2020 में रिलीज हुई अंग्रेजी मीडियम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर मिल जाएगी जो एक सिंगल फादर और उसकी बेटी के इर्द गिर्द घूमती है। कैसे अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए एक पिता हर हद पर करने के लिए तैयार होता है जिसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ इमोशनल का भरमार देखा गया।

पा फिल्म को करें Father’s Day 2026 पर एंजॉय

 

Credit- RelianceEntertainment

यूट्यूब या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी देख सकते हैं जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। रियल लाइफ पिता और बेटे की यह जोड़ी काफी खास नजर आई। आर बाल्की के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक बीमारी से जूझ रहे होते हैं। यह भावुक कर देने वाली कहानी है।

निश्चित तौर पर ये फिल्में आपके पिता को काफी पसंद आएंगी और आपका यह दिन खास बन सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026