---Advertisement---

The Delhi Files के रिसर्च के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री, सेवाग्राम में गांधी आश्रम का किया दौरा!

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सेवाग्राम में गांधी आश्रम की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपनी इस यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए लिखा है:

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2024 9:49 अपराह्न

The Delhi Files
Follow Us
---Advertisement---

The Delhi Files: ‘द दिल्ली फाइल्स’ के रिसर्च के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री, सेवाग्राम में गांधी आश्रम का किया दौरा!

विवेक रंजन अग्निहोत्री एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो बेहद जरूरी विषयों पर कमाल की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के साथ अपना यह सिलसिला जारी रख रहे हैं। जैसे की डायरेक्टर किसी नए जरूरी विषय पर काम कर रहे हैं, ऐसे में वह इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि वह उस पर अच्छे से रिसर्च करें, और उसके लिए उनका सेवाग्राम में गांधीजी के आश्रम भी जाना शामिल है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सेवाग्राम में गांधी आश्रम की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सेवाग्राम में गांधी आश्रम की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपनी इस यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए लिखा है:

” #TheDelhiFiles के रिसर्च के लिए, मैंने सेवाग्राम में गांधीजी के आश्रम में अपने कुछ दिन बिताए। इस कॉटेज को दुनिया भर के लोगों ने देखा है। कुछ बेहतरीन पत्रकार गांधीजी का इंटरव्यू लेने के लिए यहां आते थे। हर माता-पिता को अपने बच्चों को वहाँ जरूर ले जाना चाहिए। यह वाकई प्रेरणादायी है।”

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए सटीक और अहम जानकारी जुटाने के लिए केरल से कोलकाता और फिर दिल्ली तक लंबी दूरी तय की है। उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी में सच्चाई की हर एक परत जोड़ने के लिए असल कहानी वाली एतिहासिक घटाओं से जुड़ी 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़ें हैं, जो उनकी फिल्म का आधार है। विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी टीम ने रिसर्च वर्क के लिए 20 राज्यों की यात्रा की है। इसके अलावा, उन्होंने 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेस और 1000 से ज्यादा आर्काइव्स पर स्टडी की है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा द दिल्ली फाइल्स की रिसर्च में की गई बहुत सारी मेहनत और डेडीकेशन उनकी आर्ट के लिए कमिटमेंट को दर्शाता है, जिससे दर्शकों को एक दमदार और बेहद जुड़ाव महसूस कराने वाली फिल्म की उम्मीद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026