---Advertisement---

Follow Kar Lo Yaar Trailer: ‘या तो मैं मर जाउंगी या दुनिया को पागल…’ इंडिया की किम कार्दशियन बनने के लिए क्या करेगी Urfi Javed?

Follow Kar Lo Yaar Trailer: फॉलो कर लो यार का ट्रेलर जारी किया गया जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई एक्ट्रेस और क्या है इस वीडियो में खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2024 4:04 अपराह्न

Follow Kar Lo Yaar Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Follow Kar Lo Yaar Trailer: प्राइम वीडियो पर उर्फी जावेद अपने शो ‘फॉलो कर लो यार‘ को लेकर आ रही है। कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। वही इस सब के बीच इसका ट्रेलर जारी किया गया जो वाकई काफी जबरदस्त है। कहने में दो राय नहीं है कि अतरंगी ड्रेस में नजर आने वाली उर्फी के शो का कांसेप्ट अलग है जिसे एंजॉय करने के लिए आपको दोस्तों के साथ होना जरूरी है। वहीं आइए देखते हैं आखिर क्या है ट्रेलर में खास।

सपने को जीने के अड़ी दिखी उर्फी

उर्फी जावेद के शो ‘फॉलो कर लो यार’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है इस डायलॉग से कि ‘या तो मैं मर जाऊंगी या दुनिया को पागल बना दूंगी’ इसके बाद यह दिखाया जाता है कि उर्फी किस तरह अपनी फैमिली को संभालती है और कैमरे पर अतरंगी ड्रेस में नजर आने वाली उर्फी इसे लेकर कितनी मेहनत करती है। फैमिली में झगड़े और दोस्तों के ताने सुनने के बाद भी वह अपने सपने को जीना नहीं छोड़ती है।

किम कार्दशियन बनने का सपना

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कभी ट्रोलिंग के बाद वह फूटकर रोने लगती है तो कभी इसे एंजॉय करती है। वीडियो में एक जगह पर वह कहती हुई नजर आ रही है कि मैं इंडिया की नेक्स्ट किम कार्दशियन बनूंगी। वह अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए अपने दांत तोड़ने से लेकर कोई भी हरकत करने में पीछे नहीं रह रही है। ट्रेलर में वो कई दफा बेबाक बयान को लेकर हदें पार करती नजर आई।

कब शो को करें स्ट्रिम

इस ट्रेलर में उनकी मां और बहन भी नजर आ रही है जो कभी लड़ाई करती है तो कभी प्यार से एक दूसरे का साथ दे रही है। इसके अलावा नजर आते हैं ओरी और मुनव्वर फारुकी। अब यह देखना होगा कि शो में लोग कितनी दिलचस्पी दिखाएंगे। बता दें कि यह शो 23 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026