---Advertisement---

​Follow Kar Lo Yaar Twitter Review: प्यार, रिलेशनशिप और फैमिली को लेकर Urfi Javed ने किए कई खुलासे, जानिए लोगों का रिएक्शन

​Follow Kar Lo Yaar Twitter Review: उर्फी जावेद की वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' रिलीज होने के बाद ट्रेंड में है लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर लोगों को कैसी लगी है यह वेब सीरीज और क्यों चर्चा में आई एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2024 12:03 अपराह्न | Updated: अगस्त 23, 2024 1:34 अपराह्न

​Follow Kar Lo Yaar Twitter Review
Follow Us
---Advertisement---

​Follow Kar Lo Yaar Twitter Review: उर्फी जावेद की सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में यह प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में उन्होंने अपनी जिंदगी की अलग-अलग कहानी को दिखाती हुई नजर आई। सीरीज रिलीज होने के बाद से ट्रेड में है। अतरंगी फैशन से हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली उर्फी आखिर निजी जिंदगी में कैसी है और उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। उनकी फैमिली में भी काफी ड्रामा होते हैं। इस सब को बखूबी बयां करती है उनकी यह सीरीज जिसमें वह अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों को रूबरू करवा रही है। सीरीज को देखने के बाद आखिर क्या कह रहे हैं लोग। आइए जानते हैं।

कैसी है उर्फी की फैमिली

उर्फी की सीरीज की बात करें तो इसके 8 एपिसोड हैं जिसकी शुरुआत होती है उर्फी से। वहीं सीरीज में एक एपिसोड है ‘हम साथ साथ नहीं है’ तो एक और में वह अपनी फैमिली से लोगों को मिलवाती है जिनमें आपस में नहीं बनती है। वे साथ में काफी क्लोज हैं लेकिन हर बात में वे एक दूसरे के खिलाफ हो जाती हैं।

आखिर कब शादी करेगी उर्फी जावेद

सीरीज में उर्फी जावेद अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात करती हुई नजर आती है और इस दौरान वह इस बात का खुलासा करती है कि उसकी उनकी जिंदगी में कोई भी शख्स नहीं है और वह फिलहाल सिंगल है। इसके अलावा वह यह भी बताती है कि अगले साल वह शादी करेंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि अतरंगी ड्रेस को पसंद करने वाली उर्फी जावेद के सपने का राजकुमार कैसा होगा। इस शो में वह यह भी बताती है कि उन्हें सिंपल घरेलू लड़का चाहिए। वह बताती है कि वह शादी करने के लिए बेकरार है और अगले साल तक वह किसी से भी शादी कर लेंगी।

लोग कर रहे जमकर रिएक्ट

वहीं इस सीरीज को लेकर काफी लोगों में एक्साइटमेंट देखी जा रही है तो कुछ लोग बोरिंग बता रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी बात कह रहे हैं लेकिन यह तो सच है कि उर्फी छा गई है।

लोगों ने क्या कहा सीरीज को लेकर

https://twitter.com/SanskariGuruji/status/1826809929744728380

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026