---Advertisement---

सुपरहिट फिल्मों से लेकर IPL 2024 में Shahrukh khan की जीत तक, जानें SRK का शानदार सफर

Shah Rukh Khan ने कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब IPL 2024 में भी जीत हासिल कर ली है, चलिए उनके सफर और सफलता पर एक नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 27, 2024 11:20 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह उर्फ शाहरुख़ ख़ान (Shah Rukh Khan) ने अपने फिल्मो करियर में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों से लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब IPL 2024 में भी जीत हासिल कर ली है। यहीं अब एक्टर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें वह अपनी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। चलिए अब उनके इस सफर और उसमें मिली सफलता पर एक नजर डालते हैं।

शानदार फिल्मों के बाद IPL 2024 में Shah Rukh Khan की जीत

बॉलीवुड के किंग उर्फ शाहरुख खान ने अब तक कुछ कुछ होता है, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, वीर जारा और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जवान और पठान जैसी फिल्मों से खूब सफलता हासिल की है। इसी के साथ एक्टर ने साल 2008 में मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला और उनके हस्बैंड जय मेहता संग IPL की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के ओनर बने। यहीं बता दें, शाहरुख खान की टीम ने साल 2012 और 2014 में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब पूरे 10 सालों बाद IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा कर जीत अपने नाम कर ली है।

साल 2023 में रहा किंग खान का दबदबा

इसी के साथ बता दें, किंग खान के लिए साल 2023 काफी धमाकेदार रहा क्योंकि इसी साल शाहरुख़ ख़ान ने अपना शानदार कमबैक किया और एक नहीं, एक साथ साल की 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में जवान और पठान लाए।

सुहाना और आर्यन ने ऐसे किया पिता का नाम रौशन

यहीं आपको जानकारी के लिए बता दें, शाहरुख़ ख़ान के लिए साल 2023 और भी ज्यादा खास इसलिए रहा क्योंकि उनकी बेटी सुहाना खान ने फिल्म अर्चिस में अपने शानदार डेब्यू से एसआरके का सिर गर्व से उंचा उठा दिया था। यही नहीं अब उनके बेटे आर्यन खान अपने डाइरेक्शनल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है जिससे उनकी डेब्यू सीरीज को “स्टारडम” का नाम दिया गया है। अपने दोनों बच्चों को इस तरह करियर में सफलता की उंचाइयों पर जाते देखना शाहरुख़ के लिए बहुत बड़ी बात है।

वर्क फ्रंट

यहीं आपको बता दें, साल 2023 में अपनी सुपरहिट फिल्मों जैसे जवान और पठान में गर्दा उड़ाने के बाद अब शाहरुख़ खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान 2 और लियो फिल्म में नजर आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Ind Vs WI T20 World Cup 2026

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026