---Advertisement---

G Marimuthu Death: रजनीकांत की ‘जेलर’ के एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, इस किरदार को लोग रखेंगे याद

G Marimuthu Death: तमिल के पॉपुलर एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु हाल ही में जेलर फिल्म में नजर आए थे। एक्टर को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है और रिपोर्ट्स की माने तो यह दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 8 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से एक्टर की मौत हो गयी है और वह हमेशा के लिए फैंस को छोड़ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2023 2:19 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:02 पूर्वाह्न

G Marimuthu
Follow Us
---Advertisement---

G Marimuthu Death: हाल ही में रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर में नजर आने वाले तमिल एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। 58 साल की उम्र में मारीमुथु की मौत फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अचानक इस तरह एक्टर का इस दुनिया को छोड़कर चले जाना वाकई काफी दुखद है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 8:30 बजे वह टीवी शो एथिर नीचल के लिए डबिंग कर रहे थे और इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया।

सोशल मीडिया पर भी चर्चित नाम थे मारीमुथु

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो एक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। वहआखिरी बार रजनीकांत की फिल्म जेलर में विलेन साइडकिक्स के किरदार में नजर आए थे और वह यूट्यूब पर भी काफी चर्चित नाम थे। अपने पीछे वह अपनी पत्नी बेकीयालक्ष्मी और दो बच्चे को छोड़कर गए हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते थे।

कार्डियक अरेस्ट से हुई मारीमुथु की मौत

एक्टर और डायरेक्टर की मौत की पुष्टि फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने की है और उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “शॉकिंग पॉपुलर तमिल कैरेक्टर एक्टर मारीमुथु का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। हाल ही में उन्होंने अपने टीवी सीरियल डायलॉग की वजह से काफी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली थी भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” मिली जानकारी के मुताबिक डबिंग करने के दौरान वह चेन्नई के स्टूडियो में गिर गए इसके बाद उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल में ही रखा गया है और जल्द श्रद्धांजलि के लिए उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई स्थित उनके घर लाया जाएगा और वहां अंतिम संस्कार होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026