---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: अंबानी की पार्टी में Shahid Kapoor के साथ हार्दिक ने किया ऐसा मज़ाक़, देखते रह गए लोग

Ganesh Chaturthi 2023: हर साल बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत भव्य तरीक़े से मनाया जाता है। इस बार भी मुकेश अंबानी ने इस ख़ास त्योहार पर एक भव्य गणपति पूजा का आयोजन किया है। इस दौरान पूजा में शामिल हुए शाहिद कपूर के साथ क्रिकेटर हार्दिक पांड्या मस्ती करते नज़र आए।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 20, 2023 12:50 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी की धूम पूरे भारत में मची है। हर साल की तरह इस साल भी इस खास त्योहार पर बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ गणपति पंडाल का आयोजन करते दिख रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर गणपति पूजा का आयोजन किया था। वहीं अब बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई में गणपति पूजा का आयोजन किया है जिसमें कई बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे शिरकत करते नज़र आए। 

Shahid Kapoor के साथ पांड्या बर्दर्स ने की मस्ती 

दरअसल मंगलवार को मुकेश अंबानी ने मुंबई में Ganesh Chaturthi 2023 के मौक़े पर भव्य पंडाल लगवाकर गणपति पूजा का आयोजन किया। इस दौरान वरुण कपूर-नताशा दलाल, जाह्नवी कपूर, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह जैसे कोई बड़े स्टार्स पूजा में शामिल होने पहुंचे। वहीं पूजा में शामिल होने आए बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor के साथ हार्दिक पांड्या और उनके भाई कुनाल पांड्या मस्ती करते नज़र आए। 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में Shahid Kapoor पैपराज़ को पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने नीले रंग का एक प्रिंटेड कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा पहना है। मगर जैसे ही शाहिद मीडिया के कैमरों के आगे पोज़ करते हैं। वैसे ही हार्दिक पांडेय और उनके भाई कुनाल उनके पीछे आकर कैमरा के लिए पोज़ करने लगते हैं। इसके बाद शाहिद पीछे मुड़कर देखते हैं और वह सभी इस वाक़ये पर ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगते हैं। 

फैंस ने मज़ेदार वीडियो पर दी प्रतिक्रिया 

इस मज़ेदार वीडियो पर अब फैंस Shahid Kapoor की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने अभिनेता की तारीफ़ करते हुए लिखा “सबसे हैंडसम हंक जैसा वह अपने शुरुआती दिनों में दिखता था।” दूसरे यूज़र ने लिखा “खुशी है कि उन सभी ने इस अजीब क्षण को बहुत अच्छी तरह से संभाला।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “छपरी लोग! कसम से शाहिद के सामने तो ये लोग छपरी ही दिख रहे हैं।” एक यूज़र ने लिखा “ये लोग अपने में मस्त मगन होकर आ गए फोटो खींचाने। ध्यान भी नहीं दिया की शाहिद कपूर पहले से वहां है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026