---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: पूजा हेगड़े से लेकर जाह्नवी ने बिखेरा फेस्टिव सीजन में जलवा, इन दीवाओं ने फैशन से बटोर ली लाइमलाइट

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों के बीच अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर जाह्नवी कपूर तक कातिलाना नजर आ रही हैं। अपने अलग-अलग ट्रेडिशनल अंदाज से बॉलीवुड में भी इस त्यौहार की गूंज देखने को मिली लेकिन फैशन सेंस से कुछ हसीनाओं ने लाइमलाइट बटोर ली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 6:34 अपराह्न | Updated: सितम्बर 20, 2023 3:46 अपराह्न

Ganesh Chaturthi 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है और इस मौके पर टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के सितारे अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आते हैं। इस साल भी कई सितारे अपने घर बप्पा का स्वागत करते हुए दिखाई दिए। वहीं सोशल मीडिया पर कई हसीनाएं काफी चर्चा में है और उनके ट्रेडिशनल अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान तक का नाम शामिल है जो अपने फैशन से लोगों को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आप भी इन हसीनाओं के फैशन को देख चौंक जाएंगे।

जाह्नवी के फैशन पर टिकी निगाहें

जाह्नवी कपूर का ट्रेडिशनल अंदाज वाकई काफी खास है और गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस संस्कारी नजर आई। इस दौरान उन्होंने जिस लुक को कैरी किया उसे देख लोग हैरान रह गए। मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आई। गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी को इयररिंग्स, गजरे और बिंदी से कंप्लीट किया था। बेबी पिंक लिप्स, आईशेड और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस कातिलाना नजर आई।

पूजा के सिल्क साड़ी को करें इस तरह कैरी

इस खास मौके पर पूजा हेगडे भी सिल्क साड़ी में कयामत नजर आ रही थी। उन्होंने सिंपल सिल्क साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया। गोल्डन ब्लाउज में वह परफेक्ट शेप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं उन्होंने अपने लुक को इयररिंग्स और गजरे से कंप्लीट करती हुई दिखी। न्यूड मेकअप के साथ पूजा अपने लुक को बिंदी से खास टच दे रही हैं।

शिल्पा के फैशन को करें स्टाइल

शिल्पा शेट्टी के स्टाइल का वाकई कोई जवाब नहीं है। गणपति का स्वागत करने के समय शिल्पा शेट्टी का अंदाज काफी खास रहा। इस मौके पर शिल्पा ने लाइट येलो महाराष्ट्रीयन स्टाइल साड़ी को कैरी किया है जो वाकई काफी स्टाइलिश है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को इयररिंग्स और बैंगल्स से खास टच देती हुई नजर आई। हमेशा की तरह शिल्पा का स्टाइल खास है।

सारा के एथनिक फैशन का नहीं है जवाब

सारा अली खान किसी भी स्टाइल को कैरी करना तो खूब जानती है। यही वजह है कि वह लाइमलाइट में बनी रहती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर सारा की तस्वीर सामने आई जिसमें वह येलो एथेनिक ड्रेस को कैरी करती हुई दिखाई दी। इस येलो सूट में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।सिंपल सूट में क्वार्टर स्लिव है जिस पर जरी का काम किया गया है। वहीं दुपट्टे में भी लाइट वर्क है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर इयररिंग से कंप्लीट किया वहीं हाथों में उन्होंने बैंगल्स को कैरी किया है।

अनन्या ने इस तरह किया एथनिक लुक को कैरी

किसी भी ड्रेस में कहर बरपाने में अनन्या पांडे का वाकई कोई जवाब नहीं है और ऐसे में गणेश चतुर्थी के मौके पर वह एक बार फिर अपनी सादगी से सुर्खियों में आ गई। पिंक स्लीवलेस सलवार सूट में वह चर्चा में आ गई। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पर्ल ईयररिंग से कंप्लीट किया। वहीं न्यूड मेकअप में वह काफी क्यूट और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस सिंपल हेयर स्टाइल से इसे खास टच दे रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026