---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: इस अनोखे तरीके से गणपति बप्पा को घर लेकर आईं Palak Tiwari, देखें फिर सादगी से कैसे बनाया फैंस को दीवाना

Ganesh Chaturthi 2023: पलक तिवारी गणपति बप्पा को घर लेकर आई है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं और पलक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह बात सच है कि पलक लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 10:40 पूर्वाह्न

palak tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: श्वेता तिवारी की लाडली पलक तिवारी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि पलक बॉलीवुड में डेब्यू के पहले ही फैंस के बीच चहेती बन चुकी हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। वहीं अपनी क्यूटनेस और सादगी से लोगों को इंप्रेस करने में श्वेता की लाडली का कोई जवाब नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बप्पा को अपने घर लेकर आई है। श्वेता तिवारी गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति जी का आगमन करती हैं और ऐसे में यह वीडियो काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

पलक की सादगी पर अटकी निगाहें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पलक तिवारी अपने भाई के साथ कार में बैठी हुई है। उनके आगे ड्राइवर की सीट के बगल में उनका एक टीम मेंबर पिंक कलर के कपड़े में लपेटे हुए बप्पा जी को रखे हुए हैं। इस दौरान पैपराजी के साथ पलक अलग अंदाज में रूबरू होती हैं और उन्हें काफी खुश होकर मिलती हैं। बप्पा के घर में आगमन से पलक तिवारी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है वह अपने भाई के साथ पैपराजी के लिए पोज भी दे रही हैं।

लाइमलाइट में बनी रहती हैं पलक

गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आते हैं और इन्हीं में से एक है पलक तिवारी। वही पिंक कुर्ते में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। पोनीटेल हेयरस्टाइल में वह अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर जा चुकी हैं। वही हार्डी संधू के गाने ‘बिजली’ की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली है। पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026