---Advertisement---

Gauahar Khan: ‘आपकी दुआओं और प्यार की…’ बेटे के दूसरे जन्मदिन से पहले मां बनने वाली है ‘लोला’! बेबी बंप पकड़कर पोज देते दिखे पति Zaid Darbar

Gauahar Khan: गौहर खान की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दी दस्तक, एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली है और इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ की है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2025 3:13 अपराह्न

Gauahar Khan
Follow Us
---Advertisement---

Gauahar Khan: करीब 2 साल पहले गौहर खान बेटे को जन्म दे चुकी हैं। हालांकि अब एक बार कर उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी खुद ‘लवली लोला’ शो की लोला यानी गौहर खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए स्पेशल अंदाज में दी है। बेटे के दूसरे जन्मदिन से पहले Gauahar Khan Pregnancy की अनाउंसमेंट की है कि वह एक बार फिर मां बनने के लिए तैयार है। उनकी प्रेगनेंसी की घोषणा ने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी और लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं पति जैद दरबार के साथ वह दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

गौहर खान दूसरे बच्चे के आने की खुशी में पति के साथ करती दिखी डांस

जैद दरबार के साथ Gauahar Khan ने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में बताया कि वह प्रेग्नेंट है और उनका दूसरा बच्चा बहुत जल्द इस दुनिया में आने वाला है। गौहर खान ने लिखा ” बिस्मिल्लाह आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैला कर दुनिया को नचाओ।” वीडियो में आप देखेंगे कि पहले गौहर खान Price Tag song पर रील्स बनाती नजर आती है और उसके बाद दिखाई जैद दिखते हैं। दोनों डांस करते हुए काफी खुश नजर आते हैं। वहीं बाद में गौहर खान के बेबी बंप को पड़कर जैद ने क्यूट मोमेंट को और भी खूबसूरत बना दिया।

बेबी बॉय को मिला Gauahar Khan से खास गिफ्ट

Gauahar Khan Pregnancy की इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं और उनकी फैमिली कंप्लीट होने की बात कर रहे हैं। याद हो तो 10 मई 2023 को गौहर खान अपने बेटे को इस दुनिया में ला चुकी है। वहीं बेबी बॉय के दूसरे जन्मदिन से पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की एक बार फिर से अनाउंसमेंट कर लोगों को सरप्राइज दिया।

जहां तक बात करें गौहर खान के वर्कफ्रंट की तो फिलहाल वह Dreamiyata Dramaa के ‘लवली लोला’ सीरीज में नजर आ रही है जिसमें उनकी एक्टिंग की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026