---Advertisement---

Ghajini 2: हिंदी-तमिल में बनी फिल्म के सीक्वल में दिखेंगे Aamir Khan और Suriya, जानिए रिलीज डेट को लेकर क्या है खास

Ghajini 2: रिलीज होने वाली है सूर्या की गजनी 2 और साथ में एक बार फिर गजनी अवतार में दिखेंगे आमिर खान, आइए जानते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट और रिलीज तारीख को लेकर पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2024 11:12 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 24, 2024 12:14 अपराह्न

Ghajini 2
Follow Us
---Advertisement---

Ghajini 2: 2005 में रिलीज हुई तमिल में सूर्या (Suriya) की गजनी और फिर 2008 में आई आमिर खान (Aamir Khan) की गजनी। दोनों ही फिल्मों ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए। फिल्म में दोनों ही स्टार्स का जलवा देखने को मिला लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के सीक्वल Ghajini 2 बनाने की प्लानिंग कर ली गई है। खास बात यह है कि मेकर्स हिंदी और तमिल वर्जन को एक ही साथ लेकर आने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके पीछे अपना एक मकसद है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से एक बार फिर ‘गजनी 2’ है चर्चा में।

Aamir Khan और Suriya की Ghajini 2 रिलीज डेट की खासियत

रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि सूर्या की तमिल ‘गजनी 2’ के साथ ही आमिर खान की ‘गजनी 2’ को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। यही इसकी रिलीज डेट की खासियत है।मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को कम नहीं करना चाहते हैं और इसलिए वे एक ही साथ फिल्म को रिलीज करेंगे ताकि लोगों की दिलचस्पी खत्म ना हो। दर्शक इस फिल्म को एंजॉय कर सके। निश्चित तौर पर मेकर्स की यह प्लानिंग बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर असर दिखाने के लिए काफी है।

Aamir Khan और Suriya की Ghajini 2 की कब होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिल्म को लेकर 2025 की मीड में प्लानिंग खत्म कर ली जाएगी। इसके बाद इस फिल्म पर काम किया जाएगा। वैसे तो 2025 में अभी समय है लेकिन फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लगातार जारी। फिलहाल बाकी स्टार कास्ट को लेकर कोई भी अपडेट नहीं है।

Aamir Khan और Suriya की Ghajini की कमाई

बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार है। यह वर्ल्ड वाइड लगभग 190 करोड़ की कमाई की थी जबकि फिल्म 65 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। वहीं दूसरी तरफ सूर्या की गजनी 2 ने 50 करोड़ का बिजनेस किया था।

Ghajini 2 को लेकर Aamir Khan और Suriya से बातचीत जारी

लेटेस्ट अपडेट की माने तो अल्लू अरविंद ने साउथ एक्टर सूर्य के साथ गजनी 2 तमिल वर्जन के लिए बातचीत कर ली है। इस इक्वल के लिए सूर्या तैयार हैं। इस बारे में खुद सूर्या ने कहा था कि “अल्लू अर्जुन सीक्वल पर विचार कर रहे हैं और मेरे से पूछा गया तो मैंने कहा कि हम इस बारे में सोच सकते हैं। ऐसे में बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो गई है गजनी 2 निश्चित तौर पर बन सकती है।” वहीं दूसरी तरफ प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद और मधु मंटेना की आमिर खान के साथ भी बातचीत चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026