---Advertisement---

Ground Zero vs Kesari 2 Box Office Collection: Emraan Hashmi की ‘Ground Zero’ क्या सच में निकली ‘जीरो’? जानें Akshay Kumar ने कैसे मिट्टी में मिलाया?

Ground Zero vs Kesari 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो चुकी है। लेकिन इसका पहले दिन का कलेक्शन बहुत ही कम है। अक्षय कुमार की Kesari Chapter 2 ने इसे पछाड़ दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 26, 2025 11:43 पूर्वाह्न

Ground Zero vs Kesari 2 Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Ground Zero vs Kesari 2 Box Office Collection: शुक्रवार मूवी लवर्स के लिए बहुत ही खास रहा है। क्योंकि उन्हें इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की सौगात मिली है। ये फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। ऐसा लग रहा है जैसे Akshay Kumar की जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म Kesari Chapter 2 इस पर भारी पड़ रही हो। आज हम आपको इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे। क्योंकि ये दोनों ही फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं और दोनों की पृष्ठभूमि देश और देश प्रेम है।

Emraan Hashmi की ‘Ground Zero’ Box Office Collection पर औंधे मुंह गिरी

ये मूवी BSF ऑफिसर Narendra Nath Dhar Dubey के जीवन पर बनी है और रियल घटना पर आधारित है। इसमें ‘ऑपरेशन गाज़ी देखने को मिलेगा। इस ऑपरेशन के द्वारा ही आतंकी गाजी को मारा गया था।

Picture Credit: Sacnilk

ये जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ एक बड़ा आतंकी था। जिसने गुजरात के अक्षरधाम से लेकर भारतीय संसद में अटैक जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। इस आतंकी को पकड़ने में नरेंद्र नाथ धर ने खास भूमिका निभाई थी। पहली बार इमरान हाशमी आर्मी मैन के रोल में नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म से जितनी उम्मीद थी, उतना ये चली नहीं। ‘ग्राउंड जीरो’ का बजट लगभग 100 करोड़ के आस-पास है। पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये कैसे Box Office Collection में बुरी तरह से पिछड़ गई है।

Kesari Chapter 2 का Box Office Collection कितना हुआ?

अक्षय कुमार की ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना पर बनी फिल्म है। जिसमें उस वक्त के बड़े वकील शंकरन नायर की कहानी को दिखाया गया है।

Picture Credit: Sacnilk

‘केसरी चैप्‍टर 2’ का Box Office Collection काफी कम है। इस फिल्म को रिलीज हुआ 8 दिन हो चुके हैं। 100 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी 50.25 का कलेक्शन ही कर सकी। मूवी इस समय अपना बजट निकालने के लिए बॉक्स पर जूझ रही है। इसमें Ananya Panday और R. Madhavan जैसे सितारे भी हैं।

Emraan Hashmi पर भारी पड़े Akshay Kumar

‘ग्राउंड जीरो’ और ‘केसरी चैप्‍टर 2’ दोनों ही देशप्रेम और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इन दोनों ही मूवी का बजट लगभग 100 करोड़ है। लेकिन अक्षय कुमार की इस फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई ने 7.75 करोड़ रुपए थी। वहीं , इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन मात्र 1 करोड़ का कलेक्शन किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन Sacnilk की तरफ से जारी किया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

जून 22, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection

जून 22, 2026

Anshula Kapoor

जून 22, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3

जून 22, 2026

Ranveer Singh

जून 22, 2026

Vijay Thalapathy

जून 22, 2026