---Advertisement---

Gufi Paintal: नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा, इस वजह से हार गए जिंदगी की जंग

Gufi Paintal: महाभारत में शकुनी का किरदार निभाने के लिए मशहूर गुफी पेंटल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने कई यादगार किरदार देने के बाद हमेशा के लिए अपने चाहने वालों को छोड़ गए हैं। 78 साल की उम्र में गुफी पेंटल ने अपनी अंतिम सांस ली है। मिली जानकारी के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2023 11:36 पूर्वाह्न | Updated: जून 5, 2023 4:07 अपराह्न

Gufi Paintal
Follow Us
---Advertisement---

Gufi Paintal: महाभारत में शकुनी का किरदार निभाने के लिए मशहूर गुफी पेंटल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने कई यादगार किरदार देने के बाद हमेशा के लिए अपने चाहने वालों को छोड़ गए हैं। 78 साल की उम्र में गुफी पेंटल ने अपनी अंतिम सांस ली है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बढती उम्र की वजह से वह कई बीमारियों से पीड़ित थे। कहा जा रहा है हार्ट बीट रुकने की वजह से वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर को पहले फरीदाबाद में एडमिट किया गया था और फिर बाद में उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया था।

इस फिल्म से हुई थी बॉलीवुड में डेब्यू

गूफी की बात करें तो उन्होंने ना सिर्फ महाभारत में बल्कि कई फिल्मों में भी खास पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा भी वह अपने कई किरदार की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। एक्टर अंतिम बार ‘जय कन्हैया लाल की’ शो में नजर आए थे जिसके बाद वह पर्दे से गायब रहे थे। अपने महाभारत के किरदार से लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुए थे। गुफी के लिए एक्टिंग तक पहुंचना आसान नहीं रहा है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

आर्मी में काम कर चुके हैं गुफी

गुफी पेंटल के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसन नहीं था क्योंकि वह आर्मी में काम कर रहे थे। एक्टिंग में शौक होने की वजह से वह आर्मी कैंप में कई प्ले और ड्रामा में पार्टिसिपेट करते थे और इस तरह उनके भाई ने उन्हें मुंबई में आकर किस्मत आजमाने के लिए कहा। मॉडलिंग और एक्टिंग सीखने के बाद गुफी कई फिल्मों को असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वहीं बाद में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर बीआर चोपड़ा ने गुफी को चुना लेकिन उनके फेस और एक्टिंग को देख उन्हें शकुनी का रोल मिल गया।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026