---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Movie Review: क्या सच में फुल पैसा वसूल है वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म? देखने से पहले जानें

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Movie Review: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हो गई है. मूवी पर ऑडियंस के बहुत अच्छे रिव्यू हैं. टिकट खरीदने से पहले जानें.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2026 11:23 पूर्वाह्न

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Follow Us
---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Movie Review: इस वीकेंड अगर आप फैमिली के साथ किसी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को देख सकते हैं. इसके डायरेक्टर डेविड धवन है. 5 जून 2026 को सिनेमा घरों में इसे रिलीज कर दिया गया है. वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की तिगड़ी लगता है कि, ऑडियंस को पसंद आ रही है. इस मूवी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्स्ट रिव्यू आ गए हैं , जो कि काफी पॉजीटिव हैं . टिकट खरीदने से पहले जानें, क्यों दर्शकों को ये फुल पैसा वसूल लगी है या ये भी बॉलीवुड की अन्य मूवीज की तरह सिनेमाघरों में दम तोड़ देगी?

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Movie Review: तनाव दूर करने वाली और आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली फिल्म

Tushar Jadhav नाम के यूजर ने एक्स पर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, एक शब्द में बताऊं तो ये फिल्म बहुत मनोरंजन करती है. इसे 5 में से साढ़े 3 स्टार दिए हैं. डेविड धवन का एक ही मंत्र है – मनोरंजन – यह भरपूर मात्रा में मिलता है… तनाव दूर करने वाली और आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली फिल्म… तर्क की तलाश मत कीजिए; बस आराम से बैठिए और मजे लीजिए!

 

मौनी रॉय के साथ छा गई वरुण धवन की केमिस्ट्री

Rohit Jaiswal ने ‘है जवानी तो इश्क होना है ‘का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘एक ऐसी फिल्म है जो बखूबी जानती है कि उसे क्या करना है – एक मजेदार, रंगीन और दिल को छू लेने वाली मनोरंजक फिल्म। कॉमेडी, रोमांस, आकर्षक संगीत और दर्शकों को लुभाने वाले कई पलों से भरपूर यह फिल्म शुरू से अंत तक जोश बनाए रखती है। वरुण धवन फिल्म की जान हैं। खासकर मौनी रॉय के साथ उनके दृश्य फिल्म में हास्य का नया ही स्तर जोड़ देते हैं…

 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ – दर्शकों को एक बार फिर असली बॉलीवुड मनोरंजन की याद दिलाती है

Joginder Tuteja नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ – दर्शकों को एक बार फिर असली बॉलीवुड मनोरंजन की याद दिलाती है. डेविड धवन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो वाकई कॉमेडी के बाप हैं. पिछले कुछ दशकों में कई लोगों ने उनकी शैली की नकल करने की कोशिश की है, लेकिन एक झटके में उन्होंने फिर दिखा दिया है कि वो दर्शकों की नब्ज़ को किसी और से बेहतर समझते हैं.

 

‘वरुण धवन अपने दमदार अंदाज में वापस आ गए हैं’

$@M नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, वरुण धवन अपने दमदार अंदाज में वापस आ गए हैं – ‘मैं तेरा हीरो’ और’ जुड़वा 2′ के उन बेमिसाल किरदारों में, जो लगातार पागलपन और डायलॉग्स से भरपूर हैं. कृति सैनन और जॉनी लीवर के कैमियो आपको खुश कर देंगे.

 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म की कहानी

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बजट 80 करोड़ के आस-पास है. इसकी कहानी शादीशुदा जोड़े के बच्चा पैदा करने को लेकर खड़े हुए विवाद पर आधारित है. वरुण धवन एक ही समय पर अपनी दो पार्टनर्स की प्रेग्नेंसी और उनके बीच फंसे भयंकर कन्फ्यूजन से निबटते हुए नजर आए हैं. इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ उनकी केमिस्ट्री छा गई है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026