---Advertisement---

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 से पहले भी विवादों में रहे हैं Aly Goni, कभी कंगना रनौत का उड़ाया था मजाक

Aly Goni: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 से पहले भी चर्चा में आ चुके हैं अली गोनी, कंगना रनौत का भी उड़ाया था मजाक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2024 12:58 अपराह्न

aly goni
Follow Us
---Advertisement---

Aly Goni: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे पर अली गोनी ने एक ट्वीट किया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा लेकिन एक्टर ने अपने बेधड़क जवाब से यूजर्स की बोलती बंद कर दी। ऐसे में अली गोनी काफी चर्चा में है लेकिन क्या आपको पता है कि हर बात पर मुखर होने वाले अली इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। एक्स गर्लफ्रेंड से लेकर बिग बॉस में रहने को लेकर उन पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब-कब विवादों में रहे अली और क्यों चर्चा में बने रहते हैं एक्टर।

लोकसभा परिणाम पर अली का ट्वीट

दरअसल बीते दिन अली ने लोकसभा चुनाव के नतीजे पर एक ट्वीट किया था कि दोनों ने ही 200 का आंकड़ा पार कर लिया है इस बार तो कांटे की टक्कर होने वाली है जो भी जीतेगा बस हमारे देश का भला हो जय हिंद। इस पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा लेकिन मुल्ले तू इतना खुश क्यों लग रहा है। वहीं इस यूजर का जवाब देते हुए अली ने भी कह दिया, “क्यों यह देश तेरे बाप का है सिर्फ तू ही खुश हो सकती है फेसलेस भाई या बहन जो भी है तू।”

वर्जिनिटी पर अली ने दिया था जवाब

अली गोनी उस समय भी काफी चर्चा में रहे थे जब उनकी वर्जिनिटी पर सवाल उठे तो उन्होंने बेधड़क होकर जवाब दिया। इंस्टाग्राम पर फैंस बात कर रहे थे तब अली गोनी ने जब फैन से सवाल पूछने का मौका दिया तो एक फैन ने लिखा क्या आप वर्जिन हो। इस पर अली ने जवाब दिया हां मैं वर्जन हूं।

कंगना का उड़ाया था मजाक

एक दफा कंगना रनौत का भी मजाक उड़ाते हुए अली गोनी ने कुछ ऐसा कह दिया है जो अब भी चर्चा में है। दर असल कंगना रनौत कोरोना के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। इसमें वह विदेशी मीडिया पर भारत की छवि खड़ा करने का आरोप लगाया था। वहीं जब इस वीडियो का एडिट वर्जन वायरल हुआ जिसमें वह कुछ नहीं बोलती है सिर्फ इतना ही दिखाया जाता है कि वह कितनी बार अपना सांस रोकती है। अली ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में हाई-फाईव वाला जीएफएक्स शेयर किया।

जैस्मिन भसीन के साथ रिश्ते पर सवाल

बिग बॉस 14 में जैस्मिन भसीन यानी अली गोनी की गर्लफ्रेंड दी नजर आई थी। दोनों के रिश्ते पर कई दफा सवाल उठाया गया लेकिन वे एक दूसरे को अपना दोस्त ही बताते थे। इस वजह से उन्हें काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा था।

ब्रेकअप की वजह से विवाद

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टोनोविक के साथ में अली गोनी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों का ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा था क्योंकि इस बारे में अली काफी मुखर हुए थे। उन्होंने कहा था कि उनके अलग होने की वजह कल्चरल डिफरेंस है क्योंकि वह एक भारतीय लड़की के साथ रहना पसंद करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026