---Advertisement---

Hit Political Movies: राजनीति से लेकर नायक तक, Lok Sabha Results 2024 के बीच इन 5 फिल्मों को करें वॉचलिस्ट में शामिल

Hit Political Movies: अगर आपको भी है पॉलिटिक्स में दिलचस्पी तो आप इन फिल्मों को कर सकते हैं वॉच लिस्ट में शामिल, एक से बढ़कर एक है कहानी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2024 1:46 अपराह्न

Hit Political Movies
Follow Us
---Advertisement---

Hit Political Movies: बॉलीवुड की दुनिया में हर एक टॉपिक पर फिल्म बनाई गई है। राजनेताओं की जिंदगी से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक सिनेमाघरों में बखूबी फिल्माने की कोशिश की गई। वहीं राजनीति पर कई फिल्में बनाई गई है जो सुपरहिट भी साबित रही है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘राजनीति’ से लेकर अनिल कपूर की नायक तक शुमार है जिसे लोगों से खूब प्यार मिला। आज यानी 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। ऐसे में आप अगर कुछ राजनीतिक फिल्मों को देखना चाहते हैं तो ये रहे टॉप 5।

आंधी

https://www.youtube.com/watch?v=wBYMGrThxkI&pp=ygUGYWFuZGhp

1977 की आंधी को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। माना जाता है कि यह फिल्म इंदिरा गांधी पर आधारित थी लेकिन 1975 में यह रिलीज नहीं हो पाई क्योंकि उस समय प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि इंदिरा ही थी। 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी फिर फिल्म को रिलीज की गई थी

राजनीति

रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे ‘राजनीति’ फिल्म में नजर आए थे और यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया। एक परिवार के अंदर चल रही लड़ाई और सत्ता हथियाने का प्रोपेगेंडा लोगों को पसंद आया।

नायक

अनिल कपूर की फिल्म नायक को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री के किरदार में नजर आए थे। वहीं फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी रही। फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई और बॉलीवुड लवर्स आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

सत्याग्रह

2013 में प्रकाश शाह ने एक पॉलिटिकल फिल्म बनाई जिसमें अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और करीना कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म में राजनीति की दुनिया को काफी अलग तरीके से फिल्माया गया है जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया।

सत्ता द गेम ऑफ पावर

अगर आपको राजनीति में दिलचस्पी है तो आप ‘सत्ता द गेम ऑफ पावर’ फिल्म को वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फिल्म में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में नजर आई थी और यह 2003 में रिलीज हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026