---Advertisement---

California Fire से तबाह हुई हॉलीवुड, 16 लोगों की हुई मौत, बॉलीवुड एक्ट्रेस Preity Zinta ने कहा ‘मैने कभी नहीं….

California Fire से हुई तबाही में 16 लोगों की हुई मौत, हॉलीवुड के कई हस्तीयों के घर जलकर हुए खाक। कैलिफोर्निया फायर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Preity Zinta ने दिया बयान। प्रीती ज़िंटा नें खुद को बताया सुरक्षित।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जनवरी 12, 2025 1:31 अपराह्न

California Fire
Follow Us
---Advertisement---

California Fire: अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में पिछले 6 दिन से आग की ज्वाला भड़क रही है जिसमें लाखों लोगों के जीवन प्रभावित हो रहे है है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार California Fire में 16 लोगों की मौत की खबर आई है। वहीं खबर ये भी है कि इस आग में कई हॉलीवुड हस्तियों के घर जल गए है। वहीं अब इस आपदा पर बॉलीवुड सुपरस्टार प्रीति जिंटा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है Preity zinta ने कैलिफोर्निया फायर पर क्या कुछ कहा।

California Fire पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने दिया ये बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैलिफोर्निया फायर को लेकर एक भावनात्मक पोस्ट किया। पोस्ट में प्रीति जिंटा ने खुद को सुरक्षित पाने पर भगवान का शुक्रिया किया। साथ ही उन परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की जिनके परिजनों की California Fire में झुलसने से मौत हो गई है। बता दे कि कैलिफोर्निया फायर में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला शहर लॉस एंजिल्स है। हालत इतनी बदतर हो गई है कि पुलिस प्रशासन को इस शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ गया।

हवाएँ कर रही है कैलिफोर्निया फायर में घी का काम

Preity Zinta के पोस्ट के बाद लोग इसपर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे है। जानकारी के लिए बता दे कि NBC news के मुताबिक कैलिफोर्निया फायर में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 37000 एकरस जमीन जल कर खाक हो गई है। इसके अलावा कैलिफोर्निया फायर में 12000 घरों के जलने की भी आशंका है। इसमें कई हॉलीवुड सितारों के घर भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दे कि लॉस एंजिल्स में चल रही सांता एना हवाएं California Fire में घी का काम कर रही है। जिसके कारण आग पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026