---Advertisement---

‘टॉक्सिक’ फिल्म को लेकर खड़े हुए विवाद पर Huma Qureshi का फूटा गुस्सा, जानें कियारा आडवाणी के लिए क्या कहा?

Huma Qureshi : हुमा कुरैशी ने 'टॉक्सिक' फिल्म के 'तबाही' गाने में यश के साथ कियारा आडवाणी के लव सीन को लेकर हुए विवाद का बचाव किया है। उन्होंने सभी विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2026 11:29 पूर्वाह्न

Huma Qureshi
Follow Us
---Advertisement---

Huma Qureshi:  साउथ एक्टर यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। गीतू मोहन दास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे कई बड़े कलाकार हैं। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें यश का गैंगेस्टर अवतार दिख रहा है। फिल्म में कुछ ऐसे सीन भी हैं, जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल , कियारा आडवाणी और  यश के बीच कुछ ऐसे सीन को फिल्माया गया है। जिससे लोगों को आपत्ति होना शुरु हो गई है। अब इसी मामले पर हुमा कुरेशी ने बयान दिया है।

Huma Qureshi ने क्या कियारा आडवाणी का किया बचाव?

आपको बता दें, कियारा आडवाणी और यश के बीच कुछ सीन फिल्माए गए हैं। जिसका कुछ सोशल मीडिया यूजर्स विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि, शादी और बच्चे के बाद कियारा को इस तरह के सीन नहीं करने चाहिए थे। उनका विरोध खासतौर पर फिल्म के गाने ‘तबाही’ को लेकर है। इसीलिए हुमा कुरैशी ने ट्रोल्स की मानसिकता को शर्मनाक और घटिया करार देते हुए कियारा आडवाणी का खुलकर बचाव किया है। हुमा कुरैशी ने इसे गंदा बताया है। वो लोगों की सोच पर तीखा प्रहार करते हुए दिखी हैं। युवा के चैट शो ‘बी अ मैन, यार’ में हुमा ने खुलकर बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि, ‘यह सोच बेहद घटिया और शर्मनाक है. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद इससे जुड़ी महिलाएं ही बाजी मारेंगी। ऐसी घटिया बातों पर कोई सफाई देने या बचाव में उतरने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि आप बातों से लोगों की मानसिकता नहीं बदल सकते। बेहतर यही होगा कि हमारी फिल्म ही पर्दे पर खुद बोले और करारा जवाब दे।’

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’  फिल्म में  कियारा आडवाणी की भूमिका

साउथ फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ मूवी में कियारा आडवाणी नादिया नाम की लड़की का रोल कर रही हैं। इसमें एक्ट्रेस का रोल डार्क और काफी स्ट्रोंग है। फिल्म में यश के साथ उनकी खास बॉन्ड है। ऑन कैमरा दोनों की केमिस्ट्री और रोमांस काफी हटकर है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026