Huma Qureshi: कान्स 2026 में बनारसी साड़ी पहनकर गर्दा उड़ाने वाली हुमा कुरैशी का एक और लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर फेस मैगजीन के लिए है जिसमें एक्ट्रेस के अंदाज को देखकर आप तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। सोशल मीडिया पर उनके इस वेस्टर्न लुक ने कमाल कर दिया है और इसकी जितनी तारीफ की जाए वह महज कम है। पहले बनारसी साड़ी और फिर वेस्टर्न अवतार निश्चित तौर पर सोने पर सुहागा है जो देखकर शायद आपको यकीन ना हो। आइए देखते हैं क्या रहा उनके लुक में खास जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
हुमा कुरेशी के इंडियन स्टाइल को देख क्रेजी हुए फैंस
हुमा कुरैशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए पर्पल कलर की बनारसी साड़ी को स्टाइल किया था जिसके साथ ही इयररिंग्स और नेकलेस को स्टाइल करती दिखी थी। गोल्डन ब्लाउज के साथ उनका यह इंडियन लुक देखने लायक था और फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। ग्लोइंग मेकअप में उनकी खूबसूरती देखने लायक है लेकिन अब उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
इंडियन लुक के बाद Huma Qureshi का वेस्टर्न लुक देख रह जाएंगे दंग
View this post on Instagram
फेस मैगजीन के कवर पर हुमा कुरैशी के लेटेस्ट अवतार को दिखाया गया है जिसमें व्हाइट कलर के गाउन को स्टाइल कर रही है। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक है। दुपट्टे डिजाइन में इस ड्रेस को देखकर आप भी उनके स्टाइल को लेकर क्रेजी हो जाएंगे। बैकलेस ड्रेस को सिर्फ इयररिंग्स और विदाउट एक्सेसरीज वह स्टाइल करती हुई दिखी है। ओपन हेयरस्टाइल के साथ हुमा कुरैशी को देखने के बाद फैंस दंग गए हैं। वहीं फेस मैगजीन ने इसकी झलकियां शेयर करते हुए कहा, “फैशन एक कला है कला सिनेमा है और सिनेमा यानी कान्स।”
पहले इंडियन अटायर और फिर वेस्टर्न अंदाज यह निश्चित तौर पर फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है। वर्कफ्रंट की बात कर तो हुमा कुरैशी बहुत जल्द यश की फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली है जिसमें तारा सुतारिया, नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसे एक्ट्रेस नजर आने वाली है।






