---Advertisement---

Ileana D’Cruz ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर दिखाई मिस्ट्री मैन की झलक, देख चौंके फैंस

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज वह नाम है जो फिल्हाल अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर लगातार चर्चा में है। लोगों के लिए भी यह खबर खास है। दरअसल बिना शादी के मां बनने और बॉयफ्रेंड की अधिकारिक पुष्टि ना होने की वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेबी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2023 10:58 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 2, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Ileana D’Cruz
Follow Us
---Advertisement---

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज वह नाम है जो फिल्हाल अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर लगातार चर्चा में है। लोगों के लिए भी यह खबर खास है। दरअसल बिना शादी के मां बनने और बॉयफ्रेंड की अधिकारिक पुष्टि ना होने की वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेबी बंप की तस्वीरें भी लोगों के साथ शेयर करती हैं। उन्हें देख यही लग रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी फेज को खुब एंजॉय कर रही हैं लेकिन लोग उनके बॉयफ्रेंड और बच्चे के पिता की शक्ल देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच इलियाना ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने प्यार से रूबरू करवाती हुई नजर आई।

फिर बॉयफ्रेंड की झलक दिखाने में इलियाना का ट्विस्ट

दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपने पेट डॉग पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। जहां एक तस्वीर में में वह पेट डॉग की तस्वीर शेयर कर कहा, “मेरी प्यारी लड़की।” वहीं एक और फोटो में इलियाना के बॉयफ्रेंड नजर आ रहे हैं लेकिन ठहरिये एक बार फिर एक्ट्रेस ने सिर्फ झलक दिखाई है। फोटो में आप देख सकते हैं कि उनके बच्चे के पिता डॉगी पर प्यार लुटा रहे हैं। वह उसे किस करते हुए चेहरे को नीचे कर पोज दे रहे हैं और इस तरह वह अपने चेहरे को छिपाते दिखे। इस फोटो को शेयर कर इलियाना ने लिखा, “पप्पी लव।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

प्रेग्नेंसी में मूड स्विंग से परेशान हैं इलियाना

एक और फोटो में में इलियाना व्हाइट कैजुअल ड्रेस में रसोई में नजर आ रही हैं और इस बार उनके टी-शर्ट पर सॉस लगा हुआ है। फोटो को शेयर कर इलियाना ने लिखा, “नोट टू सेल्फ, टोमेटो सॉस पकाते समय सफेद पजामा पहनकर न आएं।” एक्ट्रेस आए दिन अपनी प्रेगनेंसी फेज को लेकर बात करती हुई नजर आती है और बढ़ते वजन को लेकर भी परेशान है।

क्या कैटरीना के भाई हैं इलियाना के बच्चे के पिता

यह पहली बार नहीं है जब इलियाना अपने बॉयफ्रेंड की झलक दुनिया को दिखाई है लेकिन अभी सस्पेंस बरकरार है कि आखिर कौन है उनकी बिना शादी किए बच्चे का पिता। वहीं बता दें कि उड़ती खबरों की माने तो इलियाना कैटरीना कैफ के कजन भाई सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं तो शायद यह बच्चा भी उनका ही होगा। खैर इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026