---Advertisement---

Independence Day 2023: शाहरुख़ खान, सलमान खान और नोरा फतेही ने ऐसे दिया राष्ट्रीय तिरंगे को सम्मान, देशभक्ति ने लूटा फैंस का दिल

Independence Day 2023: सोमवार 15 अगस्त को भारत ने अपनी आज़ादी के 77 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान हर भारतवासी देशभक्ति के रंग में डूबा नज़र आया। पूरे देश में ध्वजारोहण और पतंगबाज़ी से लेकर कई अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिले। यहां तक की बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 16, 2023 12:40 अपराह्न

Independence Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: सोमवार 15 अगस्त को भारत ने अपनी आज़ादी के 77 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान हर भारतवासी देशभक्ति के रंग में डूबा नज़र आया। पूरे देश में ध्वजारोहण और पतंगबाज़ी से लेकर कई अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिले। यहां तक की बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस बार अपने फैंस के साथ बहुत ख़ास अंदाज़ में स्वतंत्रता दिवस मनाया जिसको लोगों ने काफ़ी पसंद किया। इनमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) से लेकर अपने ज़बरदस्त डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसे बी-टाउन सेलेब्स शामिल हैं। चलिए देखते हैं कि इस बार सेलेब्स ने स्वतंत्रता दिवस पर किस खास अंदाज़ में अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन दिया। 

शाहरुख़ से लेकर सलमान तक देशप्रेम के रंग में ऐसे डूबे सेलेब्स 

शाहरुख़ खान 

हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख़ खान ने स्वतंत्रता दिवस अपने घर पर अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया। अभिनेता द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में वह, उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) और उनका छोटा बेटा अबराम खान (Abram Khan) राष्ट्रीय ध्वज के सामने खड़े होकर सलामी दे रहे हैं। 

शाहरुख़ की इस तस्वीर को उनके फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूज़र ने अभिनेता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा “हिंदुस्तान की शान शाहरुख़ खान”। दूसरे यूज़र ने लिखा “भारत की शान, हमारे दिलों की जान हमारा शाहरुख़ खान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद।” इसके साथ ही कुछ लोग अभिनेता द्वारा शेयर की तस्वीर की ख़राब क्वालिटी को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेता को ट्रोल करते हुए एक यूज़र ने लिखा “खान साहब अपना फोन बदल दीजिए कैमरा सही नहीं है”। एक और यूज़र ने लिखा “अफ़सोस ये है कि आपके पास सही सा कैमरा भी नहीं है शूट करने के लिए”। 

सलमान खान 

14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विजेता का नाम घोषित करने के बाद 15 अगस्त को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ख़ास अंदाज़ में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह स्टेज पर भारत का झंडा लिए खड़े हैं। अभिनेता की इस तस्वीर पर एक यूज़र ने लिखा “देश की शान देश की जान सलमान भाई जान”। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा मेगास्टार सलमान खान”। 

इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की जीत से नाराज़ अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के फैंस भाईजान के कमेंट सेक्शन में अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते दिखे। एक फुकरा इंसान के एक फैंन ने कमेंट किया “तुमने ठीक नहीं किया सलमान खान। अभिषेक जीतने के योग्य था। पहले दिन से इतनी मेहनत की उसने पूजा-बेबिका जैसी आंटियों को झेला”। 

नोरा फतेही

इस स्वतंत्रता दिवस पर अभिनेत्री नोरा फतेही भी अपनी देशभक्ति दिखाने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कॉन्सर्ट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस तस्वीर में अभिनेत्री सिल्वर रंग की मैटेलिक ड्रेस पहने हाथों में भारत का झंडा पकड़े नज़र आईं। यह तस्वीर देख कुछ फैंस भी उनके देश प्रेम की तारीफ़ कर रहे हैं तो कुछ उनके भारतीय होने पर सवाल उठा रहे हैं। 

नोरा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा “लव यू क्वीन नोरा”। दूसरे ने लिखा “नोरा आप भारतीय ध्वज के साथ बहुत ग्लैमरस लग रही हैं”। वहीं एक यूज़र ने लिखा “कनाडा के लोग आजकल भारतीय देशभक्त बन रहे हैं। हिंदी बोलना आता नहीं मगर जय हिंद बोलना है क्योंकि भारत में काम करके पैसा जो कमाना है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026