---Advertisement---

Indian Idol 15: Biswarup Banerjee की सिंगिंग सुनकर खो गई Shreya Ghoshal! क्या आप जानते हैं कंटेस्टेंट की ये उपलब्धियां

Indian Idol 15: अपनी सिंगिंग से जलवा दिखाने वाले विश्वरूप बनर्जी ने जीता श्रेया घोषाल का दिल लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन है विश्वरूप और उनके नाम है कौन-कौन सी उपलब्धियां।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2024 5:59 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: विश्वरूप बनर्जी (Biswarup Banerjee) इंडियन आईडल सीजन 15 (Indian Idol 15) में अपनी सिंगिंग से जादू चला रहे हैं और उनकी गायकी को न सिर्फ जज बल्कि आने वाले स्पेशल गेस्ट भी काफी एंजॉय करते हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘दो लब्जों की’ गाते हुए नजर आए। उनकी गायकी को जज बादशाह और श्रेया घोषाल काफी एंजॉय करते हुए दिखे थे। स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली जीनत अमान और फरदीन खान भी तारीफ करते हुए दिखे।हालांकि इस सबसे परे क्या आप जानते हैं कि विश्वरूप बनर्जी छोटी सी उम्र में कई उपलब्धियों को हासिल कर चुके हैं।

Indian Idol 15 के Biswarup Banerjee ने इस सीरियल के टाइटल सॉन्ग को दी है आवाज

जहां तक विश्वरूप बनर्जी की बात करें तो इंडियन आईडल 15 में वह शुरुआत से काफी चर्चा में है। अपने हर परफॉर्मेंस से वह लोगों को इंप्रेस करने में पीछे नहीं रहते हैं। उनकी गायिकी सुनकर वहां मौजूद जज तारीफ करने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि विश्वरूप बनर्जी सोनी टीवी के पॉपुलर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के टाइटल सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। इस बात की जानकारी खुद सोनी टीवी ने दी। उन्होंने लिखा था कि “इंडियन आईडल कंटेंस्टेंट दे रहे हैं टेलीविजन की बेमिसाल जोड़ी राम और प्रिया को एक प्यारा सा ट्रिब्यूट। 13 साल बड़े अच्छे लगते हैं को सेलिब्रेट करते हुए। Myscmme Bose के साथ उन्होंने आवाज दी है।

Indian Idol 15 से पहले भी चर्चा में रहे हैं Biswarup Banerjee

वहीं अगर विश्वरूप बनर्जी की बात करें तो वह इससे पहले ज़ी बांग्ला सारेगामापा 2014 में भी नजर आए थे। इसके साथ-साथ वह स्टार जलसा सुपर सिंगर सीजन 4 के फाइनलिस्ट भी रहे हैं। उनकी ये उपलब्धियां निश्चित तौर पर यह बताने के लिए काफी है कि इंडियन आईडल 15 से पहले भी सिंगिंग के लिए उनका पैशन वह दिखा चुके हैं।

Indian Idol 15 कंटेस्टेंट Biswarup Banerjee इस सिंगर के हैं फैन

विश्वरूप बनर्जी के इंस्टा प्रोफाइल से इस बात की जानकारी मिलती है कि वह खुद को सिंगर परफॉर्मर और एंटरटेनमेंट बताते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी 4916 फॉलोअर्स है। निश्चित तौर पर इंडियन आइडल में नजर आने के बाद उनकी पापुलैरिटी में इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं उन्होंने बताया है कि वह अरिजीत सिंह के बहुत बड़े फैन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026