---Advertisement---

Indian Idol 15: Srijan और Priyangshu की आवाज ने किया जज को इम्प्रेस, दोनों में से आपको कौन है पसंद?

Indian Idol 15: सिंगिंग रियलिटी शो में प्रियांग्शु और सृजन की आवाज का चला जादू लेकिन दोनों में से आपको किसने किया इंप्रेस, आइए देखते हैं इस वीडियो को जिसने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2024 8:44 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: इंडियन आईडल सीजन 15 (Indian Idol 15) के मंच पर सभी कंटेस्टेंट अपने सुरों से वहां बैठे जज को इंप्रेस कर रहे हैं। ऐसे में कई आवाज फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में शामिल है सृजन और प्रियांग्शु जिनकी आवाज सुनकर आप फैन हो जाएंगे। यही वजह है कि जज के दिलों को जीतने में यह दोनों कंटेस्टेंट माहिर रहे हैं और वह अपनी हर परफॉर्मेंस से छा चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन है सृजन और प्रियांग्शु। आपको दोनों में से कौन ज्यादा पसंद है। इस बारे में तो आप उनके परफॉर्मेंस को देखकर ही बता सकते हैं।

Indian Idol 15 में Priyangshu का दिख रहा खूब जलवा

जहां तक बात करें प्रियांग्शु की तो वह अपने रॉकस्टार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ऑफिशल ने लिखा, “प्रियांग्शु की रॉकस्टार अंदाज में जजेस का दिल जीत लिया। प्रियांग्शु दत्ता कोलकाता के रहने वाले हैं और उनकी उम्र में है 21 साल है लेकिन उनकी आवाज में वह जादू है जिसे सुनने के बाद आप खो जाएंगे। इस वीडियो की बात करें तो वह ‘खामोशियां’ गाने को मंच पर गाते हुए नजर आए और उनकी आवाज सुनने के बाद वहां बैठे महेश भट्ट, विशाल ददलानी और बादशाह खो जाते हैं। वे तारीफ करने पर मजबूर हो जाते हैं।

Indian Idol 15 में नजर आने वाले Srijan हैं कौन

वहीं दूसरी तरफ सृजन की बात करें तो उनके परफॉर्मेंस के वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने लिखा, “सृजन की गायिकी सच में एकदम गजब है।” वीडियो में सृजन दिल इबादत गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके परफॉर्मेंस को भी विशाल ददलानी, महेश भट्ट और बादशाह से काफी सराहना मिलती है। उनकी आवाज को सुनकर वहां बैठे जज झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। जहां तक बात करें सृजन की तो वह 21 साल के हैं और वह हावड़ा के पोरेल के रहने वाले हैं।

Indian Idol 15 में Srijan और Priyangshu कौन है आपका फेवरेट

इंडियन आईडल 15 के मंच पर सृजन और प्रियांग्शु की आवाज का जादू देखने को मिला है। वहां बैठे जज के दिलों को जीतने में प्रियांग्शु और सृजन ने कोई कसर नहीं छोड़ा लेकिन आपको इन दोनों में से किसके परफॉर्मेंस ने ज्यादा इंप्रेस किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026