---Advertisement---

Expensive Home में राज करते हैं ये Indian YouTubers, रईसी में एल्विश यादव को देते हैं कांटे की टक्कर

Indian YouTube’s Expensive Home: बीते कुछ समय से यूट्यूबर्स की बोलती लगातार बढ़ रही है और सोशल मीडिया पर यूट्यूबर्स पर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभी फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में भी यूट्यूबर्स का बोलबाला है और यहां एलविश यादव और अभिषेक मल्हान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 3:28 अपराह्न

Indian YouTube's Expensive Home
Follow Us
---Advertisement---

Indian YouTube’s Expensive Home: बीते कुछ समय से यूट्यूबर्स की बोलती लगातार बढ़ रही है और सोशल मीडिया पर यूट्यूबर्स पर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभी फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में भी यूट्यूबर्स का बोलबाला है और यहां एलविश यादव और अभिषेक मल्हान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस दौरान दोनों कई दफा फैन फॉलोइंग और रईसी की बात भी कर चुके हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि रईसी के मामले में एल्विश यादव से भी चार कदम आगे कई यूट्यूबर्स हैं जिन्हें लोगों के बीच कोई पहचान की जरूरत नहीं है। ये करोड़ों के घर के मालिक भी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन यूट्यूबर्स के बारे में जो आलीशान घर के मालिक हैं।

एल्विश यादव के पास है करोड़ों का घर

बिग बॉस ओटीटी 2 कन्टेस्टेंट एल्विश यादव की बात करें तो उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके पास 10 करोड़ का फ्लैट है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन अगर कमाई की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक वह सालाना 2 से 3 करोड़ की कमाई करते हैं। वहीं उनकी 20 मिलियन के आसपास फैन फॉलोइंग है।

अमित नए घर के हैं मालिक

अगर पॉपुलर यूट्यूबर्स की बात करें तो अमित भड़ाना को कैसे भूल सकते हैं लेकिन उनके एक्सपेंसिव घर की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने पुराने घर को छोड़कर नए घर की झलक फैंस को दिखाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक उनका यह घर 2 से 3 करोड़ का है। यूट्यूब पर उनके 23 मिलीयन सब्सक्राइबर्स है।

अरविंद अरोड़ा के पास भी है आलीशान घर

अगर इस लिस्ट की बात करें तो इसमें अरविंद अरोड़ा का नाम भी शामिल है जिनके पास आलीशान घर है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके घर की कीमत 3 से 4 करोड रुपए हैं। अरविंद सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं और लोगों के बीच उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है।

कैरी मिनाटी लग्जरी ऑफिस के हैं मालिक

अजय नागर यानी कैरी मिनाटी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 23 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके हर वीडियो को लाइक और कमेंट मिलते हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक कैरी का ऑफिस काफी शानदार है और इसकी कीमत लगभग 6 से 7 करोड रुपए हैं।

भुवन बाम के घर का डेकोरेशन है शानदार

इस लिस्ट में भुवन बाम का भी नाम शामिल है। ‘बीवी की वाइन’ शो से अपनी पहचान बनाने वाले भुवन फिलहाल करोड़ों के मालिक है और उनका दिल्ली में एक आलीशान घर है जिसकी इंटीरियर डिजाइन वाकई काफी शानदार है।इस घर की कीमत करीब 10 करोड़ बताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026