Elvish Yadav: यूट्यूबर से टीवी स्टार बने एल्विश यादव लगता है फिर से मुसीबत में घिरते जा रहे हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सांपों के जहर मामले में सुनवाई करते हुए कुछ ऐसा बयान दे दिया है। जो एल्विश यादव के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। वहीं, उनके फैंस का भी दिल टूट गया है। यूट्यूबर के खिलाफ साल 2023 में पीपुल्स फॉर एनिमल्स एनजीओ ने केस दर्ज कराया था। यूट्यूबर पर आरोप है कि, वो रेव पार्टियों में सांपों को जहर सप्लाई करते हैं। उनके कुछ फोटो भी वायरल हुए थे। इसी मामले के कारण वो 5 दिनों तक जेल में भी रहे थे। अब इसी मामले की ही सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बयान दिया है।
Elvish Yadav के स्नेक वेनम मामले में सुप्रीम कोर्ट का बयान
बुधवार को जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सुनवाई की है। जिसमें कोर्ट की तरफ से बयान आया कि, अगर फेमस सेलिब्रेटिज को सांप जैसे बेजुबान पीड़ितों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे समाज में बहुत बुरा संदेश” जा सकता है। क्या आप चिड़ियाघर जाकर वहां जानवरों के साथ खेल सकते हैं? क्या यह अपराध नहीं होगा? आप यह नहीं कह सकते कि आप जो चाहें वो करेंगे”। इस मामले में अब अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। पीठ के इस बयान से फैंस को लग रहा है कि,शायद आने वाले समय में यूट्यूबर और भी ज्यादा फंस जाए। इसके साथ ही एल्विश यादव के वकील ने कहा है कि, उनके खिलाफ कोई ,सबूत नहीं है। वो रेव पार्टी में इनविटेशन मिलने पर गए थे।
एल्विश यादव किन शो में दिख रहे?
विवादों में रहने के बाद भी यूट्यूबर के पास टीवी शो की झड़ी लगी हुई है। फिलहाल वो जियो हॉटस्टार के ‘एंगेज्ड: रोका या धोखा ‘शो हॉस्ट कर रहे हैं। वहीं, कलर्स के मशहूर शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3′ में भी वो दिख रहे हैं।
यूट्यूबर कैसे सांपों के जहर मामले में फंसे?
सांपों के जहर मामले में एल्विश यादव के खिलाफ 3 नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर-49 में 6 लोगों के साथ केस दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि, वो पार्टी में सांपों का जहर सप्ला ई करते हैं। 17 मार्च 2024 को उन्हें गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद 5 दिन बाद उन्हें गौतम बुद्ध नगर की एक कोर्ट ने जमानत दे दी। फिलहाल ये केस सुप्रीम कोर्ट मे चल रहा है। मेनका गांधी की संस्था ‘पीपुल्स फॉर एनिमल्स’ ने एक रेव पार्टी में रेड किया था। इसमें कुछ लोग गिरफ्तार हुए थे। जिन्होंने सांपों को सप्लाई करने का कनेक्शन यूट्यूबर एल्विश यादव से निकाला था। तभी ये वो मुसीबत में फंसे हुए हैं।






