---Advertisement---

क्या ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan के लिए सच में परेशान हैं राखी सावंत? आंसू बहाते हुए कही ये बड़ी बात

Hina Khan के ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुनते ही राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया और एक्ट्रेस के लिए अपना अफ़सोस जताती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 30, 2024 10:31 पूर्वाह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के ब्रेस्ट कैंसर की खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर सुनामी ला दी है। फैंस से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां हिना के सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं। यहीं अब उन सेलिब्रिटी में ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नाम भी शामिल हो गया है। हाल में राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हिना खान के लिए एक वीडियो शेयर किया और अपना दुःख जाहिर करती दिखीं। चलिए उनकी इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

राखी ने शेयर किया Hina Khan के लिए इमोशनल वीडियो

हाल में सोशल मीडिया पर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से हर किसी को हंसाने वाली मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। अपनी इस वीडियो में राखी हिना के ब्रेस्ट कैंसर पर बात करती हैं और कहती हैं “मैं आज बहुत सैड हूं क्योंकि आज मैंने हिना के बारे में सुना, वो इतनी अच्छी अदाकारा इतनी अच्छी लड़की है और मुझे ये खबर सुनकर अंदर से बहुत ज्यादा बुरा लगा।”

राखी ने हिना के लिए कही ये बड़ी बात

इसी वीडियो में राखी आगे बढ़ती हैं और कहती हैं “खुदा वन परमेश्वर, अल्लाह ताला जल्द से जल्द उन्हें ठीक कर दे, मैं कहना चाहती हूं हिना मैं आपको कुछ लोगों का नंबर देती हूं जो आपको हीलिंग पेयर करेंगे” एक्ट्रेस के इस बयान से यह साफ हो रहा है कि वह हिना को ठीक करने में अपना योगदान देना चाहती हैं और उनके लिए सच में परेशान हैं।

इन एक्ट्रेस ने भी की हिना के लिए दुआएं

राखी सावंत पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिसने हिना के लिए अपनी दुआएं भेजी हैं बल्कि, टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, जन्नत ज़ुबैर, शहनाज़ गिल, भारती सिंह, बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, बिग बॉस फेम निक्की तंबोली जैसी कई बड़ी हसीनाएं भी हिना खान के लिए दुआएं करती दिखीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026