---Advertisement---

क्या प्रभास स्टारर निर्देशक प्रशांत नील की Salar’ का टीजर होने जा रहा है रिलीज?

Salar: साल 2022 में ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ 2’ के साथ अपना जलवा दिखा चुकें भारत के सबसे बड़े निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, प्रभास स्टारर ‘सालार’ के साथ अपनी अगली बड़ी परियोजना लेकर आ रहे हैं। अब जैसा कि प्रशांत नील ने हमेशा अपनी मास एंटरटेनर फिल्मों के साथ स्क्रीन्स पर एक्शन को फिर से ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 1, 2023 6:13 अपराह्न

prabhas
Follow Us
---Advertisement---

Salar: साल 2022 में ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ 2’ के साथ अपना जलवा दिखा चुकें भारत के सबसे बड़े निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, प्रभास स्टारर ‘सालार’ के साथ अपनी अगली बड़ी परियोजना लेकर आ रहे हैं। अब जैसा कि प्रशांत नील ने हमेशा अपनी मास एंटरटेनर फिल्मों के साथ स्क्रीन्स पर एक्शन को फिर से परिभाषित किया है, सालार उनकी अपकमिंग फिल्म है जिसका फैन्स को बेसब्री के साथ इंतजार है। फैन्स की ये एक्साइटमेंट साल की शुरूआत में ‘साल नही सालार है’ ट्रेंड कराने के साथ ही शुरू हो गई थी। और अब फाइनली इस फिल्म को लेकर एक सुपर एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। सुनने में आया है कि डायरेक्टर प्रशांत नील फिल्म पर काफी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही लोगों को फिल्म का टीजर देखने को मिल सकता है।

प्रभास की नई फिल्म का टीजर होगा जारी

होम्बले फिल्म्स की ‘सालार’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है और दर्शक इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह केजीएफ 2 के बाद निर्देशक प्रशांत नील का अगला बड़ा प्रोजेक्ट भी हैं और इसलिए वो अपनी इस फिल्म पर पूरे जी जान से काम कर रहे हैं और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो दर्शकों को बहुत जल्द ही फिल्म का टीज़र देखने को मिल सकता है। सालार वास्तव में साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसे दर्शक देखेंगे। हालांकि जहां यह अपने नेक्स्ट लेवल एक्शन सीन्स के साथ दर्शकों को पूरी तरह क्रेजी करने वाला है, वहीं इस फिल्म के साथ, सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ आएंगे, जो अपने आप में इसे साल का सबसे स्पेशल प्रोजेक्ट बनाता है जो सिनेमाघरों में आएंगा।होम्बले फिल्म्स की सालार में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026