---Advertisement---

‘आई लव यू मेरी बोम्मा…’ जेल में बंद कॉनमैन Sukesh ने Jacqueline Fernandez को जन्मदिन पर भेजा लवलेटर, इस तरह किया प्यार का इज़हार 

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैंस और फ़िल्म जगत की हस्तियाँ उन्हें भर-भर के शुभकामनाएँ दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री को उनके पूर्व प्रेमी और 200 करोड़ के मनी लॉंड्रिंग मामले के आरोपी Sukesh Chandrashekhar ने जेल से एक पत्र लिखकर भेजा है। इस पत्र ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 11, 2023 12:54 अपराह्न

Jacqueline Fernandez
Follow Us
---Advertisement---

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैंस और फ़िल्म जगत की हस्तियाँ उन्हें भर-भर के शुभकामनाएँ दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री को उनके पूर्व प्रेमी और 200 करोड़ के मनी लॉंड्रिंग मामले के आरोपी Sukesh Chandrashekhar ने जेल से एक पत्र लिखकर भेजा है। इस पत्र में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपने प्यार का इज़हार किया है। 

Jacqueline Fernandez को Sukesh Chandrashekhar ने भेजा प्यार भरा पत्र

Jacqueline Fernandez को लिखे पत्र में Sukesh Chandrashekhar ने अभिनेत्री की तारीफ़ करते हुए लिखा “मेरी बेबी जैकलीन तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे मेरी बेबी गर्ल। मेरे जन्मदिन से भी ज़्यादा तुम्हारा जन्मदिन हर साल मेरे जीवन का सबसे ख़ुशनुमा दिन होता है। बेबी तुम दिन ब दिन बेहद खूबसूरत और जवान होती जा रही हो। तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है कि मैं तुम्हें कितना याद कर रहा हूँ।” 

इसके साथ ही सुकेश ने अभिनेत्री के लिए जेल से जन्मदिन का तोहफ़ा भी भिजवाया है। इसी के बारे में बात करते हुए उसने लिखा “बेबी, मुझे आशा है कि तुम्हें मेरा जन्मदिन का तोहफ़ा पसंद आएगा। मैं जानता हूं, जानवरों के लिए घर बनाने के अपने सपने को पूरा करने से ज़्यादा कोई भी सोना, हीरा या मोती तुम्हें खुश नहीं कर सकता। बेबी, इस पत्र के साथ जो चित्र है वह मैंने खुद अपने हाथों से बनाया है। इसमें मैंने हमारी कुछ ख़ास यादें बनाईं हैं जो मुझे इस खूबसूरत दिन पर याद आती हैं। 

अभिनेत्री के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए सुकेश ने लिखा “बेबी, इस दुनिया में ऐसी कोई दूरी नहीं है जो हमारे प्यार को बांट सके क्योंकि हम दिल से जुड़े हुए हैं और हमारा प्यार सच्चा है। इस दुनिया की कोई भी ताकत मुझे तुमसे या तुम्हें मुझसे प्यार करने से कभी नहीं रोक सकती। हम एक दूसरे के लिए बने हैं।”

पत्र में सुकेश ने की जेल से बाहर आने की बात 

ग़ौरतलब है कि कॉनमैन के नाम से मशहूर Sukesh Chandrashekhar को इस साल फरवरी में ईडी (Enforcement Directorate) द्वारा गिरफ़्तार किया गया था। तब से वह दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। वहीं Jacqueline Fernandez को भेजे पत्र में जेल से बाहर आने की बात करते हुए सुकेश ने लिखा “यह सारी दिक़्क़तें अब ख़त्म होने वाली हैं। अगले साल का जन्मदिन एक साथ होने वाला है जिसे मैं और भी खास बनाने का वादा करता हूं। आप मेरी ज़िंदगी में सबसे अच्छी चीज़ हैं। इस दिन का आनंद लें और अपने चेहरे पर वही प्यारी मुस्कान रखें और किसी और चीज़ की चिंता न करें। मैं आपके लिए यहां हमेशा हूं… जन्मदिन मुबारक हो मेरी बोम्मा। लव यू सुपर क्रेज़ी माई बन।”

 

आपको बता दें कि 200 करोड़ के मनी लॉंड्रिंग मामले के आरोपी Sukesh Chandrashekhar और Jacqueline Fernandez ने 1 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। वहीं सुकेश के साथ-साथ ईडी की तलवार जैकलीन पर भी लटकी हुई है जो अभिनेत्री को सुकेश के साथ इस मामले में बराबर का आरोपी मान रहे हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026