---Advertisement---

Jailer 2 Movie Review: क्या सच में पैसा वसूल ब्लॉकबस्टर है रजनीकांत और विद्या बालन की फिल्म? जानें ऑरिजनल रिव्यू

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही रिव्यू आने लगे हैं। अगर आप देखने का प्लान कर रहे हैं तो जानें, ऑडियंस क्या बोल रही है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 15, 2026 11:13 पूर्वाह्न

Jailer 2 Movie Review:
Follow Us
---Advertisement---

Jailer 2 Movie Review: साउथ सिनेमा के थलाइवा सुपरस्काटर रजनीकांत को माना जाता है। यही कारण है कि, जैसे ही उनकी ‘जेलर 2’ फिल्म अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई वैसे ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी। क्योंकि साल 2023 में आई ‘जेलर 1’ एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। यही वजह है कि, इसके दूसरे पार्ट का दुनियाभर की ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। इसके डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस तमिल फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का भी अहम रोल है। अगर आप भी तमिल किंग रजनीकांत के दीवाने हैं तो टिकट खरीदने से पहले जानें मूवी के फर्स्ट रिव्यू ऑडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्या दिए हैं?

Jailer 2 Movie Review कैसे हैं?

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के रिव्यू देते हुए एक्स पर Harish N S नाम के यूजर ने लिखा,

‘धमाकों के साथ 4 स्लो-मोशन वॉक
1 घंटे की ‘कॉमेडी’ (जो बस नाम की है)
2 फालतू के स्पेशल गाने
इंटरवल का हिस्सा एकदम औसत
शुरू से अंत तक सब कुछ पहले से ही पता चल जाता है! कोई दम नहीं!

एक ऐसी फिल्म जो स्लो-मोशन को ‘स्वैग’ और बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) को ‘स्क्रीनप्ले’ समझ बैठती है।’

 जेलर 2 रिव्यू  ‘एक्टिंग करना एक कला है, तो भाई रजनीकांत इसके पिकासो हैं’

वहीं, Achilles नाम के यूजर ने एक्स पर अपना फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘जेलर 2, अगर मासूमियत से एक्टिंग करना एक कला है, तो भाई रजनीकांत इसके पिकासो हैं । अचानक से पूरा थिएटर झूम उठा इसका पूरा श्रेय मूर्ति को जाता है।’

‘रजनीकांत का जादू यहां जबरदस्त काम कर रहा है’

रजनीकांत और विद्या बालन की फिल्म जेलर 2 के रिव्यू एक्स पर Aavishkar नाम के यूजर ने देते हुए लिखा, ‘इंटरवल हो गया है… और अब तक  JAILER2 शानदार रही है! फिल्म का सेटअप, कॉमेडी और सबसे बढ़कर रजनीकांत का जादू यहाँ जबरदस्त काम कर रहा है। फिल्म के खास सीन्स देखकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं! अब तक तो मज़ा आ गया। अब दूसरे हाफ से भी ऐसी ही उम्मीद है!’

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को 5 में से 4.75 स्टार मिले

Lets OTT x CINEMA नाम के एक्स हैंडल ने रजनीकांत की फिल्म को 5 में से 4.75 स्टार दिए हैं। उन्होंने इसे मेगा ब्लॉकबस्टर और न्यूक्लियर ब्लास्ट बताया है।

 

रजनीकांत की ‘जेलर 2’  की स्टोरी और स्टारकास्ट

रजनीकांत की ‘जेलर 2’  फिल्म पहले पार्ट से बिल्कुल अलग है। पहले पार्ट में रजनीकांत के जहां मुथुवेल पांडियन के रिटायरमेंट के बाद वापस एक्शन में लौटने और अपने बेटे के लिए बदला लेने पर आधारित था, वहीं ‘जेलर 2’ की कहानी एकदम नए मिशन और बड़े खतरों की हैं। मूवी में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिव राजकुमार , जैकी श्रॉफ विद्या बालन, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, ऋत्विक और मिथुन चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स हैं।मूवी को हिन्दी, तेलुगु, कन्नड़ और मलायलम भाषा में रिलीज किया गया है। इससे फैंस और मेकर्स को काफी सारी उम्मीदे हैं। जेलर के पहले पार्ट ने 220 करोड़ की लागत से 650 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब इसके दूसरे पार्ट से इससे भी ज्यादा उम्मीदे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026