---Advertisement---

Janhvi Kapoor ने बालों को ऐसे किया फ्लॉन्ट कि मचा दिया बवाल, कैप्शन देख क्रेजी हुए फैंस

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं और ऐसे मे उनकी लेटेस्ट तस्वीर देखने के बाद फैंस की निगाहें अटक गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 5:04 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है और अक्सर वह अपनी झलकियां फैंस को दिखाकर उन्हें हैरान कर देती है। नो मेकअप में भी जाह्नवी कपूर खास अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती है। बीते दिन एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘उलझ‘ से टीजर जारी किया गया था जिसमें उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है और वह चर्चा में है। वहीं फैंस को रिझाने के लिए वह एक तस्वीर शेयर कर लाइमलाइट में आ गई है।तस्वीर में उनकी अंदाज दिलकश है। आइए देखते हैं क्या है इस लुक में खास जिसे देखकर जाह्नवी बन गई है लोगों की चहेती।

जाह्नवी कपूर का कूल अंदाज है काबिल के तारीफ

जाह्नवी कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्लीज रोज ऐसे अच्छे हेयर डेज दे दो शुभ बाल दिवस।” इस तस्वीर में जाह्नवी अपने फ्लफी बाल को फ्लॉन्ट करती हुई दिखा रही है। एक्ट्रेस ने व्हाइट लूज टी-शर्ट को स्टाइल किया है। इसके साथ ही पिंक आईशैडो, पिंक ग्लॉसी लिप्स और डार्क मस्कारा से अपने सटल मेकअप को कंप्लीट कर रही है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका लुक दिलों को घायल करने के लिए काफी है।

तस्वीर पर लोग कर रहे तारीफ

तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा अप्सरा तो एक ने कहा आप हमेशा परफेक्ट दिखती हैं। एक ने कहा सुंदर नारी तो दूसरे ने कहा आप मेरे दिल में हैं। एक फैन ने कहा क्या बोल है तो दूसरे ने कहा धूप में निकला न करो रूप की रानी।

इन फिल्मों में दिखेंगी जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर बहुत जल्द ‘उलझ’ फिल्म में नजर आने वाली है जिसमें वह आईएफएस अफसर के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का टीजर बीते दिन जारी किया गया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं उनकी एक और फिल्म जूनियर एनटीआर के साथ देवरा है जिसके साथ करन जौहर भी जुड़े हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026