---Advertisement---

Param Sundari की स्क्रीनिंग पर Janhvi Kapoor के लुक को देख कन्फ्यूज हुए Reddit यूजर, कहा- ‘हनीमून के बाद की दुल्हन’

Janhvi Kapoor: प्राइवेट स्क्रीनिंग में जाह्नवी कपूर को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया तो वहीं एक्ट्रेस के लोग को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और क्यों सुर्खियों में आई एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2025 12:30 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ Param Sundari फिल्म को लेकर फिलहाल काफी चर्चा में है लेकिन हर बार अपने फैशन सेंस को लेकर वह सुर्खियों में आ जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जहां उन्हें स्टाइलिश ड्रेस में स्पॉट किया गया लेकिन Janhvi Kapoor के इस लुक को देखकर यूजर्स कंफ्यूज हो गए। रेडिट यूजर उन्हें हनीमून के बाद की दुल्हन बताने लगे। सोशल मीडिया पर प्राइवेट स्क्रीनिंग से जाह्नवी कपूर का लुक चर्चा में है जहां Sidharth Malhotra को भी देखा गया। आइए जानते हैं आखिर रेडिट यूज़र ने क्या कहा परम सुंदरी एक्ट्रेस को लेकर।

Param Sundari एक्ट्रेस Janhvi Kapoor के अलग अंदाज ने मचा दी सनसनी

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीर को शेयर करते हुए रेडिट यूजर ने लिखा, “जाह्नवी ने क्या पहना है वह और सिड अपनी फिल्म के प्राइवेट स्क्रीनिंग पर।” इस दौरान Janhvi Kapoor व्हाइट क्रॉप टॉप को को कैरी करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ वह भगवा स्कर्ट स्टाइल करती हुई दिखी लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि उन्होंने इसके साथ सिल्वर कमरबंद, हाथों में रंग बिरंगी चूड़ियां पहनी हुई दिखी। ओपन हेयरस्टाइल के साथ इयररिंग्स से वह इस लुक में ट्विस्ट डालती हुई नजर आई। कहने में कोई शक नहीं है कि परम सुंदरी एक्ट्रेस काफी अलग नजर आ रही है।

जाह्नवी कपूर के इस लुक को देख यूजर्स लेने लगे मजे

रेडिट यूजर के पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा यह कांटा लगा म्यूजिक वीडियो की याद दिला रही है तो एक ने कहा यह एक बहुत ही खास न्यूली मैरिड दुल्हन है जो विदेशी हनीमून वाइब दे रही है। एक यूजर ने कहा रोका की चूड़ियां पहनी है। एक ने कहा 25% दुल्हन बैंकॉक में इसी अंदाज में होती हैं। बाकी यूजर्स भी Janhvi Kapoor के लुक पर मजे ले रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा माता की चुनरी।

29 अगस्त को जाह्नवी कपूर और Sidharth Malhotra की Param Sundari रिलीज होने वाली है जो तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Priyanka Chopra

अक्टूबर 30, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Ramayana

अक्टूबर 29, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026