---Advertisement---

गोल्डन साड़ी और गजरे में Janhvi Kapoor ने मनाई गणेश चतुर्थी, लोगों ने बुलाया ‘श्रीदेवी की परछाई’

Janhvi Kapoor बॉलीवुड में अपने फ़ैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती है। इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर पर अभिनेत्री ने अपने देसी लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर गणपति के आगमन का जश्न मनाने पहुंची जाह्नवी एक गोल्डन रंग की साड़ी पहने नज़र आईं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 19, 2023 11:01 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: गणेश चतुर्थी का त्योहार 18 सितंबर से पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी गणपति का स्वागत करते नज़र आए। इस ख़ास मौक़े पर बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया जिस दौरान कई बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे उनके घर पर मौजूद थे। इस बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक गोल्डन रंग की साड़ी में सबका ध्यान आकर्षित करती नज़र आईं। 

गोल्डन पारंपरिक साड़ी में Janhvi Kapoor का दिखा देसी लुक

मंगलवार को डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के घर गणपति के आगमन के लिए Janhvi Kapoor अपनी बहन ख़ुशी कपूर के साथ शामिल हुईं। इस दौरान जाह्नवी पारंपरिक साड़ी पहने देखा गया। ख़ास मौक़े के लिए अभिनेत्री ने गोल्डन रंग की एक ख़ूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने कुंदन के सुंदर ईयररिंग्स पहने। इसके साथ ही उन्होंने बालों का जुड़ा बनाकर उस पर सुंदर गजरा लगाया जिसमें उनकी ख़ूबसूरती देखने लायक थी। अपने इस देसी लुक की कुछ तस्वीरें जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा “गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!”

फैंस को देखी श्रीदेवी की झलक

ग़ौरतलब है कि Janhvi Kapoor का यह देसी लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस लुक में जाह्नवी को देखकर उन्हें उनकी माँ और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की याद आ रही है। एक यूज़र ने जाह्नवी की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा “अपनी माँ की तरह लग रही हो!” दूसरे यूज़र ने लिखा “ये साड़ी आप पर सूट कर रही है।” तीसरे यूज़र ने लिखा “मुझे लगता है कि हम सभी सहमत हैं कि गोल्डन आपका रंग है।” एक यूज़र ने कमेंट किया “श्रीदेवी की परछाई हो!” एक और यूज़र ने कमेंट किया “मैडम जूनियर श्रीदेवी!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026