---Advertisement---

‘एडल्ट साइट पर तस्वीर…’ जिंदगी की सबसे खतरनाक अनुभव ने Janhvi Kapoor को हिलाया, जानें क्यों कहा ‘कीमत मुझे चुकानी पड़ेगी’

Janhvi Kapoor: बहुत जल्द रामचरण के साथ पेड्डी में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने एडल्ट साइट पर अपनी तस्वीर को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्यों इसे अपनी जिंदगी का सबसे खतरनाक अनुभव बताया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2026 4:01 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: स्टारकिड के तौर पर बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी लोगों को इंप्रेस करने में जाह्नवी कपूर पीछे नहीं है। यही वजह है कि एक के बाद एक उनकी फिल्में रिलीज हो रही है। वहीं इस सबके बीच जिंदगी के सबसे खतरनाक अनुभव का एक बार फिर से जिक्र किया और बताया कि कैसे इसने उन्हें मिला दिया था। क्लासमेट ने जब पोर्न साइट पर उनकी तस्वीर देखी थी राज शमानी के साथ इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में एक बार फिर से जिक्र किया और जो कहा वह चर्चा में है। वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया के इस युग पर टिप्पणी करते हुए आखिर क्यों जाह्नवी कपूर बोली कि मुझे कीमत चुकानी पड़ेगी।

Janhvi Kapoor ने बताया क्या है जिंदगी का सबसे खतरनाक अनुभव

जाह्नवी कपूर इस दौरान कहती है कि “मुझे नहीं पता कि यह डीपफेक था या नहीं, लेकिन यह कुछ ऐसा ही था। मैंने एक पोर्न साइट पर अपनी एक तस्वीर देखी। स्कूल में हमारी आईटी क्लास थी और लड़के मज़े के लिए उन साइट्स पर जाते थे। मेरी तस्वीरें वहां थीं। और यह स्कूल में था तो यह एक अजीब अनुभव था।” उन्होंने आगे कहा, “एक समय पर, मुझे लगा यह वह कीमत है जो आपको चुकानी पड़ती है। सोशल मीडिया के साथ इन बहुत सी चीज़ों में कोई नैतिकता नहीं है।”

एक्ट्रेस के तौर पर क्यों जाह्नवी कपूर की बढ़ी मुश्किलें

पेड्डी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कहा, “मैं इससे खुश नहीं हूं। वहां मेरे विज़ुअल्स हैं, यहां तक कि ऑफिशियल न्यूज़ पेजों पर भी शेयर किए गए हैं, जो पूरी तरह से AI हैं। मैंने कभी वे कपड़े नहीं पहने हैं और न ही मेरी ऐसी तस्वीर खींची गई है। इसे ऐसे फैलाया जाता है जैसे यह कुछ मैंने ही डाला हो। इससे एक खास तरह का इंप्रेशन बनता है। अगर कल मैं किसी डायरेक्टर से कहूं कि मैं कुछ पहनने में कम्फर्टेबल नहीं हूं, तो कोई उन तस्वीरों को निकालकर कह सकता है लेकिन आपने यह पहले भी किया है।”

यह सच है कि सोशल मीडिया के युग में निश्चित तौर पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ नामी चेहरों को इन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रामचरण के साथ जाह्नवी कपूर पेड्डी में नजर आने वाली है जो कथित तौर पर 30 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imtiaz Ali

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 11

मई 26, 2026

Janhvi Kapoor

मई 26, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5

मई 26, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4

मई 26, 2026