---Advertisement---

‘मिस्टर और मिसेज माही’ के इस गाने में रंग गई Janhvi Kapoor, हसीन वादियों में खोई आई नजर

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर मिस्टर और मिसेज माही के गाने पर रील्स बनाकर फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं और यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2024 3:47 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: ‘मिस्टर और मिसेस माही’ की रिलीज के बाद भी जाह्नवी कपूर पर इस फिल्म के गाने का खुमार देखने को मिल रहा है। वह एक गाने पर रील शेयर कर फैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आई। फिल्म रिलीज को हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन जाह्नवी पर इसका रंग अभी भी चढ़ा हुआ है। ऐसे में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें जाह्नवी अपनी जिंदगी को एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। खास बात यह है कि एक बार फिर वह अपने शिखू वाले लॉकेट को फ्लॉन्ट करते हुई नजर आई। आइए देखते हैं यह वीडियो।

हॉलिडे को एंजॉय कर रही Janhvi Kapoor

इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ‘मिस्टर और मिसेज माही’ के गाने ‘तू है तो’ पर रील्स बनाकर फैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आई। जहां वह एक से बढ़कर एक हसीन वादियों में खोई दिख रही है और अपने हॉलीडे से फैंस को रूबरू करवा रही है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “कुछ दिनों में हमें प्यार दिखाने वाले सभी लोगों के लिए समर्पित एक गाना तू है तो। बता दें कि मिस्टर और मिसेज माही के इस गाने को नीति मोहन ने अपनी आवाज दी है और जाह्नवी कपूर इस गाने में खोई नजर आई।

अलग अलग अंदाज पर फैंस हुए फिदा

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी अलग-अलग मोमेंट्स को एंजॉय कर रही है। कभी वह शॉर्ट व्हाइट ड्रेस में पोज देती हुई नजर आती है तो कभी बिकीनी टॉप में दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर 2 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा आप बहुत इनोसेंट हो एक ने कहा नेचुरल ब्यूटी।

इस दिन हुई फिल्म रिलीज

राजकुमार राव के साथ जाह्नवी कपूर की ‘मिस्टर और मिसेज माही’ 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिलहाल यह सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और जाह्नवी की एक्टिंग ने लोगों का दिल छू लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Sambhavna Seth

अप्रैल 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 42

अप्रैल 30, 2026

Rahul Roy

अप्रैल 30, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 13

अप्रैल 30, 2026

Deepika Padukone

अप्रैल 30, 2026