---Advertisement---

अबाया पहनकर मस्जिद में दिखी Jasmin Bhasin तो हेटर्स ने लगाई क्लास, एक्ट्रेस ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

​Jasmin Bhasin: जैस्मीन भसीन जो बिग बॉस 14 में नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। कभी ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अली गोनी को लेकर। दोनों के बीच आए दिन जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 4:50 अपराह्न

​Jasmin Bhasin
Follow Us
---Advertisement---

​Jasmin Bhasin: जैस्मीन भसीन जो बिग बॉस 14 में नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। कभी ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अली गोनी को लेकर। दोनों के बीच आए दिन जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में जैस्मिन को अबाया पहनकर मस्जिद में देखा गया जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। वहीं अब इस ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जैस्मिन ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद उनकी बोलती बंद हो गई है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह नेगेटिविटी पर ध्यान नहीं देती है और इग्नोर ही करती है।

ट्रोल करने वालों पर भड़की जैस्मीन

दरअसल बीते दिनों जैस्मिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में थी जिसमें वह ग्रीन कलर सूट में नजर आ रही थी। इस दौरान वह अबाया में काफी खूबसूरत और देसी अंदाज में नजर आई। वेस्टर्न ड्रेस में तबाही मचाने वाली इस एक्ट्रेस को अबाया में देख फैंस तो लगातार तारीफ कर रहे थे लेकिन ट्रोलर्स ने निशाना साधा। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलासा किया और कहा कि “मैं अबू धाबी में शेख जायद ग्रैंड मस्जिद गई थी और वहां का नियम था कि आपको एक ऐसे परिधान में खुद को फिट करना था जो उस मस्जिद के नियम के तौर पर बनाया गया था। मैंने बस उस नियम को माना क्योंकि मुझे अपने माता-पिता से यही सीखने को मिला था कि हर पवित्र स्थान का सम्मान करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

निगेटिविटी से दूर रहती हैं जैस्मीन

एक्ट्रेस सिर्फ इतने पर नहीं रुकी और उन्होंने आगे कहा कि “मैं ट्रोलर्स की बातों पर तो ध्यान ही नहीं देती हूं। मुझे क्या पहनना है, कहां जाना है और क्या करना है यह मैं खुद से डिसाइड करती हूं। जब मैं बीच पर जाती हूं तो स्विमसूट पहनती हूं तो कल को अगर स्विमसूट वाली फोटो लेकर मुझे ट्रोल करने लगेंगे तो मैं क्या कर सकती हूं इसलिए मैं खुद को निगेटिव चीजों से खुद को दूर करती हूं। अगर आप इस तरह की चीजों पर ध्यान देते हैं तो यह और भी बढ़ जाती है इसलिए मैं नेगेटिविटी को अपने लाइफ से दूर रखती हूं और उन्हें कुछ खास तवज्जो नहीं देती हूं।”

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है जैस्मीन

गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वह अपना पक्ष भी रख चुकी है कि उन्हें ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जैस्मीन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से तहलका मचा देती हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026