---Advertisement---

क्या लिपलॉक और ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रही Jasmin Walia में मिला हार्दिक को सच्चा प्यार? बॉयफ्रेंड की लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप

Jasmin Walia: जैस्मिन वालिया के बॉयफ्रेंड की लिस्ट में कई मशहूर टीवी पर्सनैलिटी है शामिल, हार्दिक पांड्या से पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2024 3:39 अपराह्न

Jasmin Walia
Follow Us
---Advertisement---

Jasmin Walia: सोशल मीडिया पर जैस्मिन वालिया का नाम काफी ट्रेंड में है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और जैस्मिन का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है की हार्दिक से पहले भी जैस्मिन कई नामी शख्स को डेट कर चुकी है और उनकी डेटिंग हिस्ट्री काफी लंबी है। कभी बॉयफ्रेंड को अनसपोर्टेड बताकर ब्रेकअप की वजह से तो कभी लिप लॉक को लेकर जैस्मिन सुर्खियों में रही है। अब ऐसे में क्या हार्दिक पांड्या को वह डेट कर रही है इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है। लेकिन आइए जानते हैं हार्दिक से पहले कौन-कौन है जैस्मिन के बॉयफ्रेंड।

गैज बीडल के साथ क्लोज हुई थी जैस्मिन

2013 में गैज ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उन दोनों के बीच रोमांस था जो कुछ समय तक जारी रहा। इस दौरान वे काफी क्लोज आए थे। उन्होंने बताया कि जैस्मिन को वो काफी पसंद करते हैं लेकिन वे दोनों आगे बढ़ चुके हैं।

रॉस वॉर्सविक के साथ ब्रेकअप

2014 से 2016 के दौरान जैस्मिन रॉस वॉर्सविक के साथ थी और इस दौरान उनकी कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लिपलॉक करते हुए उनकी तस्वीर लगातार सुर्खियों में रही लेकिन 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद वे अलग हो गए और ब्रेकअप की वजह बताते हुए जैस्मिन ने कहा था कि “रॉस उनके काम को लेकर सपोर्टिव नहीं थे और इसलिए उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला लिया।”

डैन ओसबोर्न भी हैं लिस्ट में

ब्रिटिश टीवी पर्सनैलिटी डैन ओसबोर्न के साथ जैस्मिन का नाम जुड़ा और उनके बॉयफ्रेंड की लिस्ट में शुमार रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों क्लोज तो आए लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

चार्ली किंग के साथ भी जुड़ा नाम

जैस्मिन के बॉयफ्रेंड की लिस्ट में चार्ली किंग का नाम भी शामिल है लेकिन बदकिस्मती से दोनों का सफर भी ज्यादा दिनों का नहीं था और वे अलग हो गए।

बॉयफ्रेंड की लिस्ट में जोनाथन क्लार्क

जैस्मिन वालिया जोनाथन क्लार्क के साथ भी काफी सुर्खियों में रही और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026