---Advertisement---

Jatadhara Trailer: सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शिरोडकर की तकरार देख कांप उठेंगे आप, अंत देखने से पहले संभल जाएं कमजोर दिल वाले

Jatadhara Trailer: सोनाक्षी सिन्हा के जटाधारा ट्रेलर को जारी कर दिया गया है जो निश्चित तौर पर आपके रूह को कंपा देने के लिए काफी है। आपको इस पूरे ही टेलर को देखने के लिए सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि अंत आपको खौफ में डाल सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2025 6:11 अपराह्न

Jatadhara Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Jatadhara Trailer: सोनाक्षी सिन्हा जटाधारा से वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसका ट्रेलर जारी किया गया जो निश्चित तौर पर आपके रूह को कंपा देने के लिए काफी है। ट्रेलर में सस्पेंस, ड्रामे के साथ-साथ हॉरर का जिस तरह से तड़का लगाया गया वह आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगा। करीब 3 मिनट के जटाधारा ट्रेलर को देखकर आप हिल जाएंगे जहां भयावह सीन के साथ-साथ जिस तरह से फिल्मोग्राफी की गई है वह आपको अचंभित कर सकता है। सोनाक्षी सिन्हा को इससे पहले आपने इस अंदाज में कभी नहीं देखा होगा। ऐसे में आइए देखते हैं जटाधारा ट्रेलर।

Jatadhara Trailer को देखने के लिए संभाल ले दिल

जटाधारा ट्रेलर को जारी करते हुए लिखा गया, “जब राक्षस जगाता है तो आदमी विद्रोह करता है।” ट्रेलर में कहा जाता है कि सालों पहले खजाने को जमीन में छुपा कर तंत्र क्रिया से बंधन किया जाता था उन बंधन में सबसे भयंकर बंधन है पिशाच बंधन। वही ट्रेलर में शिल्पा शिरोडकर यह जानकर खुश हो जाती है कि उनके घर में सोने का कलश है जिसे पाने के लिए पांच अमावस्या मुर्गी का बलिदान देने के लिए कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ भूत प्रेत की गैरमौजूदगी का सबूत ढूंढते नजर आते हैं सुधीर बाबू तो कलश तक पहुंचने के लिए सोनाक्षी सिन्हा से तकरार होती है।

सोनाक्षी सिन्हा सहित सभी स्टार्स ने किया कमाल

धन पिशाचिनी के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा आपको हैरान कर देगी। शिल्पा शिरोडकर का किरदार भी जीवंत है। ट्रेलर की बात करें तो सुधीर बाबू भी जटाधारा ट्रेलर में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए हैं जो भूत प्रति के अंधविश्वास से पर्दा उठाते हुए नजर आते हैं लेकिन बाद में खुद ही इस जंजाल में फंस जाते हैं। ट्रेलर का अंतिम सीन आपको खौफ में डाल सकता है।

कब रिलीज हो रही है जटाधारा

अभिषेक जायसवाल, वेंकट कल्याण के निर्देशन में बनने वाली जटाधारा में सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला कुमार और शिल्पा शिरोडकर के साथ-साथ सुधीर बाबू नजर आने वाले हैं। इसका ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स कांप उठे है और लोग इसे लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। रिलीज तारीख की बात करें तो 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026