---Advertisement---

Jawan: ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले’ कैसे इस डायलॉग को SRK की फिल्म में मिली जगह, जानिए क्या आर्यन से है इसका कनेक्शन

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' काफी ट्रेंड में है। इस डायलॉग को लोग खूब पसंद करते हैं और सीटियां बजाने के लिए मजबूर हैं। कुछ लोग इसे आर्यन केस से भी जोड़ रहे हैं लेकिन अब डायलॉग राइटर ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे यह लाइन फिल्म में जोड़ा गया जबकि यह ड्राफ्ट में नहीं था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 2:43 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस खूब कमाई कर रही है और यह आंकड़ा 600 करोड़ के पार हो गया है। यह बात सच है कि फिल्म के हर डायलॉग को देखने के बाद फैंस सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन जो डायलॉग लाइमलाइट बटोर ली वह है ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’। इस डायलॉग को शाहरुख खान की फिल्म के जरिए आर्यन खान से जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि शाहरुख ने समीर वानखेड़े के लिए इस डायलॉग को चुना। लेकिन अब फिल्म के डायलॉग राइटर सुमित अरोड़ा ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है और इस डायलॉग के पीछे की कहानी बताई है।

शूटिंग के दौरान डायलॉग की कमी हुई महसूस

सुमित अरोड़ा ने फिल्म से इस डायलॉग को लेकर कहा कि इसे बनाना मुश्किल नहीं था क्योंकि यह शूटिंग वाले दिन ही बनाया गया। उनका कहना है कि पहले फिल्म में यह डायलॉग नहीं था केवल सीन था। शूटिंग से पहले हम लोगों को यही लगा था कि सिर्फ सीन ही काफी है इसे बयां करने के लिए। फिर शूटिंग शुरू हुई तो यह डायलॉग हमारे ड्राफ्ट ग्राफ में नहीं था लेकिन बाद में ऐसा लगा जैसे कि इसमें कोई लाइन होनी चाहिए।

शूटिंग के दौरान लाइन को मिली जगह

डायलॉग राइटर ने आगे कहा कि “शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा लगा कि जैसे उस सीन में कुछ तो कमी है। इस बंदे को कुछ तो बोलना चाहिए। मैं सेट पर ही था तो मुझे बुलाया गया और ऐसे में मेरे मुंह से निकला ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ और यह डायलॉग बिल्कुल उस सिचुएशन पर फिट बैठ रहा था। शाहरुख खान से लेकर एटली सर तक ने कहा यह बिल्कुल परफेक्ट है और शॉट ले लिया गया।

आर्यन से जोड़ रहे थे फैंस

वहीं बता दे कि बीते कुछ समय पहले डायलॉग काफी चर्चा में था। कहा जा रहा था कि यह समीर वानखेड़े के लिए है जो आर्यन खान को क्रूज ड्रग केस में गिरफ्तार कर चुके थे जिसकी वजह से 25 दिन तक आर्यन को जेल में बंद रखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026