---Advertisement---

Jawan: रेड ड्रेस में नयनतारा को देख इश्क में पड़े शाहरुख, Not Ramaiya Vastavaiya गाने में डिस्को डांस करते आए नजर

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का एक और गाना 'नोट रमैया वस्तावैया' रिलीज कर दिया गया और इसे सुनने के बाद फैंस थिरकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। रिलीज के 1 घंटे के अंदर ही 8 लाख 40000 व्यूज मिल चुके हैं और किंग खान का डिस्को अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में नयनतारा उनका पूरा साथ देती हुई दिखाई दे रही है। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग सीटियां बजाने के लिए मजबूर हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 3:39 अपराह्न

jawan song out
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ फिलहाल काफी सुर्खियों में है और अब फिल्म से नया गाना ‘नोट रमैया वस्तावैया‘ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है और कहने में दो राय नहीं है कि शाहरुख खान का यह डिस्को अंदाज वाकई फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह गाना एक डांस नंबर है जिसमें नयनतारा के साथ किंग खान ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने का हर एक सीन देखने लायक है और हर बीट पर शाहरुख खान जिस तरह ठुमके दिखा रहे हैं उसे देख लोग सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस गाने में।

गाने में ठुमके लगा रहे नयनतारा संग शाहरुख

जहां तक इस गाने की बात करें तो इसका लिरिक्स काफी अलग है जो किसी को थिरकने के लिए मजबूर कर दे।वीडियो की शुरुआत नयनतारा से होती है जो रेड रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही होती है और उन्हें देख शाहरुख खान ठुमके लगाने लगते हैं। ‘नोट रमैया वस्तावैया’ गाना फिलहाल ट्रेंड में है और इसे रिलीज के करीब 1 घंटे के भीत 8 लाख 48000 व्यूज मिल चुके हैं। टी-सीरीज यूट्यूब से जारी इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने की धुन और लिरिक्स ऐसे हैं जिसे सुनने के बाद आप भी थिरकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यही वजह है कि इस गाने में शाहरुख खान के कुल अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

ट्रेलर को देखने के लिए लोग हैं एक्साईटेड

एटली निर्देशित ‘जवान’ फिल्म शाहरुख खान के करियर के लिए माइलस्टोन साबित हो सकती है। इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली है। वहीं दीपिका पादुकोण भी कैमियो किरदार में नजर आएंगी। फ़िल्म में और भी कई स्टार्स जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हालांकि इससे पहले फैंस के बीच ट्रेलर को लेकर बज बरकरार है। रिपोर्ट्स की माने तो यह ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा जिसमें शाहरुख खान का जलवा लोग देख सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026