---Advertisement---

Jawan के गाने को लेकर आनंद महिंद्रा पर चढ़ा खुमार, सरेआम बांधे शाहरुख की तारीफों के पुल

Jawan: बॉलीवुड के गलियारों में फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म काफी चर्चा में है और इसे लेकर फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। वहीं हाल ही में फिल्म का गाना ‘जिंदा बंदा‘ रिलीज किया गया था जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अभी भी यह गाना म्यूजिक लिस्ट में यूट्यूब ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 4:15 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: बॉलीवुड के गलियारों में फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म काफी चर्चा में है और इसे लेकर फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। वहीं हाल ही में फिल्म का गाना ‘जिंदा बंदा‘ रिलीज किया गया था जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अभी भी यह गाना म्यूजिक लिस्ट में यूट्यूब पर टॉप में ट्रेंड पर है। हालांकि इस गाने के फैंस ना सिर्फ आम जनता बल्कि बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा भी निकले हैं। यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान की तारीफ की है। यह बात सच है कि आनंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। ऐसे में उन्होंने शाहरुख खान के ‘जिंदा बंदा’ गाने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो फिलहाल चर्चा में हैं।

आनंद ने तारीफ में कहीं ये बात

दरअसल आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में वीडियो को शेयर किया है जिसमें शाहरुख जिंदा बंदा गाने पर डांस कर रहे हैं। इसे ट्वीट करते हुए बिजनेस टाइकून ने लिखा, “यह हीरो 57 साल का है। इनकी उम्र ग्रेविटी प्रोसेस को भी मात दे रही है। यह दूसरों से ज्यादा जिंदादिल है। जिंदा बंदा हो तो ऐसा।”

शाहरुख ने दिया इमोशनल जवाब

वहीं आनंद महिंद्रा के ट्वीट को देख शाहरुख खुद को न रोक नहीं सके और उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल शाहरुख ने लिखा, “जिंदगी बहुत छोटी और तेज है सर, बस इसके साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। कोशिश कर रहा हूं और अधिक से अधिक लोगों को मनोरंजन कर सकूं। हंसे, रोए, उड़े उम्मीद है कि कुछ लोग स्टार्स के साथ स्विम कर सके खुशी के कुछ पलों के सपने देखें।”

फिल्म के लिए बेहद खास है जिंदा बंदा

गौरतलब है कि ‘जवान‘ फिल्म का ‘जिंदा बंदा’ गाना हाल ही में रिलीज किया गया है जिसमें शाहरुख करीब 1000 डांसर्स के साथ झूमते हुए नजर आए। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि इसे बनाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं कई शहरों से प्रोफेशनल डांसर्स को हायर किया गया। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026