---Advertisement---

Jawan के 700 करोड़ पार करने पर फैंस से मिलने पहुंचे Shah Rukh Khan, सिग्नेचर पोज़ करके दिया धन्यवाद

Jawan देश के साथ-साथ विदेश में भी धूम मचा रही है। फ़िल्म का क्रेज इतना है, कि अब इसने दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच अपने फैंस को धन्यवाद देने के लिए Shah Rukh Khan मन्नत की बालकनी में नज़र आए।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 18, 2023 8:43 पूर्वाह्न

Twitter
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म ‘जवान’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बन गई है। रविवार को फ़िल्म ने पूरे भारत में 400 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इसके साथ ही दुनियाभर में फ़िल्म ने 700 करोड़ की शानदार कमाई करके सभी को चौंका दिया है। वहीं, फ़िल्म की ऐसी ज़बरदस्त सफलता को देख शाहरुख़ ख़ुद को फैंस के बीच जाकर उन्हें धन्यवाद देने से नहीं रोक पाए। 

फैंस के लिए Shah Rukh Khan ने किया अपना सिग्नेचर पोज़

दरअसल रविवार की शाम को Shah Rukh Khan अपने घर मन्नत के बाहर बनी बालकनी में फैंस से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपने घर के बाहर खड़ी भीड़ का धन्यवाद किया। इस दौरान शाहरुख़ ने नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी थी। वहीं जैसे ही शाहरुख़ फैंस से मिलने अपने घर की बालकनी में पहुंचे, वैसे ही वहां मौजूद भीड़ पागल हो गई और अपने चहेते एक्टर को देखकर ज़ोर-ज़ोर से शोर मचाने लगी।

फैंस का इतना प्यार देखकर शाहरुख़ ने भी इन सबके लिए हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद किया। इतना ही नहीं अपने फैंस के लिए शाहरुख़ ने अपना सिग्नेचर पोज़ भी दिया जिसे देखते ही वहां मौजूद फैंस की भीड़ ख़ुशी से चिल्लाने लगी। आपको बता दें कि इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है जिसमें रोमांस के बादशाह शाहरुख़ ने अपने फैंस का अभिवादन करते दिख रहे हैं। 

‘Jawan’ बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन

Shah Rukh Khan स्टारर फ़िल्म ‘Jawan’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया है। यह बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है। अपने दूसरे वीकेंड पर फ़िल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने रविवार को 36.52 करोड़ की कमाई की है जिसके बाद फ़िल्म का नेट कलेक्शन 470 करोड़ पहुंच गया है। वहीं ‘Jawan’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें दुनिया भर में यह फ़िल्म धूम मचा रही है। फ़िल्मी ने 11 दिनों में दुनियाभर में 735 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है। इसी के साथ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में फ़िल्म ‘Jawan’ सबसे तेज़ 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन जाएगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Shanaya Kapoor

फ़रवरी 13, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

Tu Ya Main Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026