Jiya Shankar: बिग बॉस ओटीटी फेम ने बीते दिन करण धनक के साथ अपनी प्रपोजल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर काफी चर्चा में रही। वहीं इस सबके बीच अब एक प्राइवेट मोमेंट्स इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने कामयाब रही है जिसे देखकर यूजर्स फिदा हो रहे हैं। कहने में कोई दो राय नहीं है कि जिया शंकर की यह फोटो भी काफी खूबसूरत है जहां वह अपने होने वाले पति के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रही हैं। उन पर जमकर प्यार लुटा रही है। आइए देखते हैं लेटेस्ट खूबसूरत फोटोज में क्या है खास जिसने जिया शंकर के फैंस को दीवाना बना दिया है।
Jiya Shanakar ने प्राइवेट फोटो के साथ कहीं ये बात
View this post on Instagram
दरअसल जिया शंकर ने अपनी एक फोटो होने वाले पति करण धनक के साथ शेयर की जहां दोनों हाथों में हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट रिंग को भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखी है। दोनों के माथे पर तिलक लगे हुए हैं और सामने कंग्रॅजुलेशन केक दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “हाय मंगेतर।” सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स प्यार लूटने में पीछे नहीं हैं।
करण धनक की जिया शंकर ने की इस तरह मुंहदिखाई
जाहिर तौर पर जिया शंकर ने जब से अपनी प्रपोजल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है तब से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां वे हसीन वादियों में इस रोमांटिक पल को एंजॉय कर रही थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैपश्न में लिखा था कि “शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है जब आपकी इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं लेकिन यहां भगवान ने सब्र का इम्तिहान लिया। यह आसान नहीं था पर किसी तरह यह हो गया। हजारों मिल दूर होने के बावजूद घर जैसा एहसास तुमने दिया। तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने जिंदगी भर इंतजार किया। हम दुनिया में कहीं भी हो घर कोई जगह नहीं बल्कि तुम ही थे। मेरे दोस्त मेरे एबीसीडी तुम्हारे साथ जिंदगी सच में एक एडवेंचर है।”
जाहिर तौर पर जिया शंकर और करण धनक की लव स्टोरी फिलहाल सुर्खियों में है और यूजर्स इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।







