---Advertisement---

Jubin Nautiyal: जब शाहिद कपूर की इस हिरोइन के साथ उड़ी थी इश्क की अफवाहें, अनसीन तस्वीर ने मचाई खलबली

Jubin Nautiyal: अपनी आवाज से लोगों पर जादू चलाने वाले जुबिन नौटियाल 14 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि जुबिन के गाने को सुनकर लोगों का दिल खुश हो जाता है।रोमांटिक गानों से अपनी अलग पहचान बना चुके जुबिन को आज पूरी दुनिया जानती है। यह बात सच है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 9:15 पूर्वाह्न

Jubin Nautiyal
Follow Us
---Advertisement---

Jubin Nautiyal: अपनी आवाज से लोगों पर जादू चलाने वाले जुबिन नौटियाल 14 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि जुबिन के गाने को सुनकर लोगों का दिल खुश हो जाता है।रोमांटिक गानों से अपनी अलग पहचान बना चुके जुबिन को आज पूरी दुनिया जानती है। यह बात सच है कि जुबिन नौटियाल अपने प्रोफेशन की वजह से ही फैंस के बीच में चर्चा में रहते हैं। हालांकि एक बार लोगों को झटका लगा था जब जुबीन को बॉलीवुड की एक हसीना के साथ स्पॉट किया जा रहा था। दोनों को डिनर डेट से लेकर लंच डेट पर स्पॉट किया गया तो ऐसी अफवाह फैलने लगी कि दोनों डेट कर रहे हैं। जी हां, फिल्म कबीर सिंह की निकिता दत्ता की। आइए जानते हैं आखिर कैसे इस रूमर्स से उभरे थे जुबिन।

इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था जुबिन का नाम

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में काम कर चुकी निकिता दत्ता को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। निकिता टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं निकिता को जुबिन के एक गाने में भी देखा गया था। हालांकि इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। निकिता और जुबीन को साथ में स्पॉट किया गया। जब दोनों साथ में स्पॉट हुए थे तो उनकी शादी की अफवाहें तेज हो गई। खबर आई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

ये भी पढ़ें: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

अफवाह पर तोड़ी थी चुप्पी

जब सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही थी तो जुबिन नौटियाल ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने लोगों की बोलती बंद कर दी थी और कहा था कि वह निकिता के बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि हम दोनों उत्तराखंड के हैं इसलिए हमारे बीच कुछ अलग बॉन्डिंग है। वहीं निकिता ने भी इस बारे में कहा था कि जब हम इन अफवाहों को सुनते हैं तो साथ में हंसते हैं। हालांकि इन अफवाहों से हमारी दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

गानों से बनाई है अलग पहचान

जुबिन नौटियाल अपने गानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।सोशल मीडिया पर उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें और उनकी आवाज पर मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं।यह बात सच है कि जुबिन अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए आए दिन कोई न कोई गाना रिलीज करते रहते हैं जिसे लोगों से खूब प्यार मिलता है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026