---Advertisement---

‘शैतानी फैंटेसी…’ वीर दास को किस करते समय Kangana Ranaut ने काट लिए थे होंठ, लगे बेबुनियाद आरोप तो गुस्से में कर बैठी नॉटी कमेंट

Kangana Ranaut: वीर दास के साथ रिवॉल्वर रानी की शूटिंग को लेकर एक जर्नलिस्ट ने बेबाकी में कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से उनकी बेइज्जती हो रही है और इस पर एक्ट्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2026 4:24 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक की तरफ से रिवॉल्वर रानी फिल्म को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शूटिंग के दौरान वीर दास को कंगना रनौत किस करती हुई आउट ऑफ कंट्रोल हुई जिसकी वजह से वह लहूलुहान हो गए थे। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जहां वीर दास ने सफाई दी है तो वहीं कंगना रनौत ने भी वाट लगा दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर लोग आलोचना करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस सबके बीच अभिनेत्री की टिप्पणी चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Kangana Ranaut को लेकर विवादित टिप्पणी वायरल

दरअसल इस सब की शुरुआत सिमी चंडोक द्वारा दिए गए बयान पर हुआ जहां यह कहा गया की रिवॉल्वर रानी फिल्म में किसिंग सीन के दौरान उन्हें वीर दास को डीप किस करना था। वह भूल गईं और सीन खत्म हो गया। डायरेक्टर ने कट कहा, लेकिन वह उन्हें किस करती रहीं और वीर दास के होठों से खून बहने लगा। वहीं इसे लेकर एक फैंस ने कहा कि वीर दास हमेशा बोलने के लिए जाने जाते हैं.. तो क्या जर्नलिस्ट के स्टेटमेंट पर क्यों चुप हैं?? इसके साथ में फैन ने वीर दास को टैग किया।

वीर दास ने कंगना रनौत को लेकर क्या कहा

वीर दास ने इस पर सफाई दी और कहा, “सही। बस ताकि हम क्लियर रहें। यह कहानी पूरी तरह से फिक्शन है। कंगना पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी मानता हूं, एक सच में टैलेंटेड आर्टिस्ट। यह उनके लिए गलत बदनामी है। कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी के लिए मुझे टेररिस्ट कहा लेकिन सेट पर…कोई प्रॉब्लम नहीं हुई।”

इस कदर आरोपों पर कंगना रनौत हुई बेबाक

इसका जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “थैंक्स वीर लेकिन वह कौन हैं? घिन लगता है कोई अजीब औरत अपनी शैतानी सेक्स फैंटेसी को पूरा करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है, मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम आज दस साल बाद भी सदमे में हो और रो रहे हो। कितना अजीब है।”

फिलहाल यह मुद्दा इंटरनेट पर गरमाया हुआ है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026