---Advertisement---

क्या Kangana Ranaut को इन फिल्मों में काम करना पड़ा भारी! बॉलीवुड क्वीन ने दिया बेधड़क जवाब

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी और दबंग अंदाज से लोगों को खूब इम्प्रेस करती हैं। यह बात सच है कि कंगना आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में वह पहचान बनाई है जो शायद हर किसी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2023 1:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी और दबंग अंदाज से लोगों को खूब इम्प्रेस करती हैं। यह बात सच है कि कंगना आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में वह पहचान बनाई है जो शायद हर किसी के लिए प्रेरणा है। एक्ट्रेस आए दिन नेपोटिज्म और बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधती रहती हैं। वहीं कंगना ने ना सिर्फ अपनी अदाकारी से बल्कि फिल्म डायरेक्शन में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस बीच का कंगना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह स्ट्रगलिंग टाइम को लेकर बात करती हुई नजर आई है। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

इंटरव्यू को देख इमोशनल हुई कंगना

कंगना रनौत ने इस इंटरव्यू को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “उस समय भी जब मैं जानती थी कि मैं बेहतर डिजर्व करती हूं लेकिन मैं उस समय भी फ्रस्टेट या निराश नहीं हुई थी। मैंने कभी भी कोई गलत निर्णय नहीं लिया था।” कंगना का यह पोस्ट काफी चर्चा में है और कहा जा रहा है कि कंगना वाकई काफी हिम्मतवाली है। एक्ट्रेस का यह इंटरव्यू देख लोग खूब तारीफ़ कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ लिखा है, “वह कभी भी सपने देखना बंद नहीं की थी और वह अपनी जिंदगी में और चाहती हैं। उनका कोई गलत फैसला भी गलत नहीं था अगर देखा जाए तो। उन्होंने आने सपने को पूरा किया और आज वह वहां हैं जहां वह चाहती थी।”

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

कंगना ने कहीं ये बात

कंगना ने इस इंटरव्यू को देख कहा, “मेरे फैंस को शुक्रिया इस पुराने मजेदार क्लिप्स के लिए।” दरअसल इस क्लिप में वह अपनी जर्नी को लेकर बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि “हर कोई जिंदगी में कभी-कभी गलत फैसला लेता है। लोगों का कहना है कि मुझे डबल धमाल जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए थी लेकिन उस समय मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था इसलिए मैंने किसी काम को छोटा समझकर नहीं किया। मैंने हर काम को तवज्जो दिया और यही वजह है कि आज मैं यहां तक पहुंच पाई।”

सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में होती हैं कंगना

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन किसी ना किसी वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कंगना बॉलीवुड से लेकर राजीनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बयान देने में कभी पीछे नहीं रहती हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026