---Advertisement---

विवादों के बीच रिलीज नहीं हुई Emergency तो टूटा Kangana Ranaut का दिल! न्यू रिलीज डेट को लेकर एक्ट्रेस ने कहीं ये बात

Kangana Ranaut: रिलीज नहीं हुई कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' तो भारी मन से एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक, आइए जानते हैं क्या कह रही हैं धाकड़ एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2024 1:20 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) को लेकर लोगों के बीच एक अलग खुमार देखने को मिल रहा था। सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से धाकड़ एक्ट्रेस की यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है और फिल्म में आपातकाल के दौरान की देश की स्थिति झलक दिखाई गई है। लेकिन यह फिल्म विवादों के बाद 6 सितंबर यानी आज रिलीज नहीं हो पाई। इस सबके बीच कंगना ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताती हुई नजर आई और इस दौरान फैंस से खास अपील की है।

Kangana Ranaut ने Emergency को लेकर कहीं दिल की बात

Kangana Ranaut ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “भारी मन से यह घोषणा करती हूं कि मेरे निर्देशन में बनी इमरजेंसी स्थगित कर दी गई है। नई रिलीज की तारीख जल्दी घोषित की जाएगी आपकी समझ और धैर्य लिए धन्यवाद।” सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से इस फिल्म को फिलहाल के लिए रिलीज नहीं हो रही है। बता दें कि सेंसर बोर्ड पर निशाना साधने में ना कंगना पीछे है ना उनकी टीम।

Kangana Ranaut की Emergency पर आरोप

बता दें कि इस फिल्म में डायरेक्टर के तौर पर कंगना रनौत है तो वहीं फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, मिलन्द सोमन, महिमा चौधरी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है।

क्या हुआ Kangana Ranaut की Emergency के साथ

गौरतलब है कि ‘इमरजेंसी’ को बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में कोई राहत नहीं मिली। सेंसर बोर्ड को फिल्म का प्रमाण पत्र देने को लेकर विचार करने की बात कही गई और 18 सितंबर तक की तारीख की गई है। ऐसे में लोगों को इस फिल्म को देखने के लिए फिलहाल कम से कम दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह फिल्म 6 सितंबर यानी आज रिलीज होने वाली थी। सेंसर बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि उनके पास प्रमाण पत्र तैयार है लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद विवाद और कानून व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका की वजह से यह प्रमाण पत्र नहीं जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026