---Advertisement---

Chandramukhi 2 के पहले गाने में चेहरे पर मुस्कान लिए भरतनाट्यम करती दिखीं Kangana Ranaut, लोगों ने कहा ‘ज्योतिका वाली बात नहीं’

Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत फ़िल्मों में अपने हटके किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अब तक फैशन (Fashion), तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu) और क्वीन (Queen) जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में दे चुकी हैं। अब कंगना अपनी आने वाली फ़िल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 11, 2023 5:56 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत फ़िल्मों में अपने हटके किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अब तक फैशन (Fashion), तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu) और क्वीन (Queen) जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में दे चुकी हैं। अब कंगना अपनी आने वाली फ़िल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। हाल ही में अभिनेत्री द्वारा इस फ़िल्म से अपना फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया गया था। वहीं आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का पहला गाना रिलीज़ किया है। 

गाने में ऐसे अवतार में दिखीं Kangana Ranaut 

सोशल मीडिया पर Kangana Ranaut ने फ़िल्म Chandramukhi 2 से अपने पहले गाने की अपडेट दी थी। इस गाने का नाम स्वागतांजलि (Swagathaanjali) है। इसी गाने का पोस्टर जारी करते हुए कंगना ने कैप्शन दिया “क्या आप चंद्रमुखी हाउस से गूंज रहे ‘स्वागतांजलि’ के मंत्रों को सुनने के लिए तैयार हैं? शास्त्रीय संगीत का आनंद लेने के लिए अपने कानों को तैयार रखें! चंद्रमुखी 2 का पहला सिंगल स्वागतांजलि आज शाम 5 बजे रिलीज़ हो रहा है।” इस गाने को श्रीनिधि तिरुमाला ने गाया है और इसे चैतन्य प्रसाद द्वारा लिखा गया है। 

यह गाना लाइका प्रोडक्शन (Lyca Productions) द्वारा शुक्रवार को रिलीज़ किया गया है। गाने की धुन और इसके बोल इसे एकदम क्लासिक वाइब्स दे रहे हैं। गाने में चंद्रमुखी बनी Kangana Ranaut चेहरे पर मुस्कान लिए ज़बरदस्त भरतनाट्यम डांस करतीं दिख रहीं हैं। उनके लुक की बात करें तो अभिनेत्री सफ़ेद और गुलाबी रंग की साड़ी के साथ-साथ ख़ूबसूरत गहनों से सजी हुई हैं। आपको बता दें कि मेकर्स द्वारा अभी इस गाने की पूरी वीडियो रिलीज़ नहीं की गई। इसमें केवल कंगना के डांस के कुछ शॉट्स के साथ फ़िल्म के कुछ सीन्स और कास्ट की तस्वीरें दिखाई गई हैं। 

फैंस ने की Kangana Ranaut की ज्योतिका से तुलना 

इस गाने के रिलीज़ होते ही Kangana Ranaut के फैंस उनकी काफ़ी तारीफ़ कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस गाने में अभिनेत्री के डांस को कोई भी बॉलीवुड अभिनेत्री टक्कर नहीं दे पाएगी। इसी बीच कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो अभिनेत्री की तुलना पहले ओरिजनल चंद्रमुखी यानी साउथ अभिनेत्री ज्योतिका (Jyothika) से कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर शेयर की गई गाने की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा “ज्योतिका की बराबरी कोई नहीं कर सकता”। दूसरे यूज़र ने लिखा “होठों में जान नहीं है…चलते वक्त ऐसा लग रहा है जैसै कोई साँप छटपटा रहा हो। ज्योतिका वाली बात नहीं है”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “कोई भी चंद्रमुखी के किरदार में ज्योतिषी की जगह नहीं ले सकता”। आपको बता दें कि Chandramukhi 2 इस साल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौक़े पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026