---Advertisement---

विवादों के बीच अचानक Kangana Ranaut क्यों करने लगीं स्टारडम की तारीफ?

Kangana Ranaut ने एक बार फिर से एक्स पर कुछ ऐसा लिख दिया है। जिस पर लोगों की काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 7, 2024 1:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: अपने काम को लेकर कम बल्कि बयानों को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत जब भी कुछ बोलती हैं तो वो खबर बन जाती है। वो अपनी हर बात को बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। यही वजह है कि, उनके चाहने वाले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। कंगना हर मुद्दे पर काफी खुलकर बोलती हैं। इन दिनों वो 12वीं फेल को लेकर दिए गए बयान और मान हानि केस को लेकर चर्चा में हैं। वो लगातार मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। लेकिन इस बीच कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ ऐसा लिख दिया है। जिस पर लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कंगना रनौत ने स्टारडम पर रखे विचार

आपको बता दें, कंगना ने आज अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, “एक अभिनेता होने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी लोग आपको हवाई अड्डे पर, विमान में, लाउंज में या यहां तक कि सड़कों, रेस्तरां, दुकानों में घूमते हुए या बस सड़क पार करते हुए देखते हैं। उनके चेहरे मुस्कुराहट से चमक उठते हैं मानो कोई छोटा सा चमत्कार हो गया हो, मानो कोई अच्छा शगुन हो गया हो। कभी-कभी उनकी आंखें चमकती हैं और कभी-कभी वे सेल्फी लेने के प्रयास में आंसू बहाते हैं या अपने फोन से कांपते हैं। मानो सेल्युलाइड की जादुई दुनिया स्टारडस्ट की धुंध छोड़ते हुए उनके सांसारिक जीवन से टकरा गई हो।कभी-कभी मैं भी उनके अनुभव की तीव्रता से कांप जाता हूं और मुस्कुराहट और आंसुओं के इस अजीब व्यवसाय पर आश्चर्यचकित हो जाता हूं।”

यूजर्स की मिल रही प्रतिक्रिया

वो अपने इस पोस्ट के जरिए लगातार एक स्टार की जिंदगी और इसके प्रभावों के बारे में बात कर रही हैं। इसके साथ वो अपने फैंस की प्रतिक्रिया पर भी लिख रही हैं। कंगना रनौता का ये पूरा पोस्ट एक स्टार की जिंदगी और उसके फैंस से जुड़ा हुआ है। कंगना ने जैसे ही ये पोस्ट किया। इसको लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे तो कुछ लोग उनके इन विचारों की काफी खुलकर तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026