---Advertisement---

Kanika Kapoor: शर्मनाक! बेकाबू शख्स ने कर दी हदें पार, लाइव इवेंट में हुए कांड के बाद सिंगर ने कहीं ये बात

Kanika Kapoor: कनिका कपूर के साथ बीच स्टेज पर एक शख्स ने ओछी हरकत करने की गलती कर दी और सोशल मीडिया पर यूजर्स आग बबूला हो उठे हैं। वही सबके बीच सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2025 4:44 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 8, 2025 5:33 अपराह्न

Kanika Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kanika Kapoor: चिट्टियां कलाइयां, टुकुर टुकुर, बेबी डॉल जैसे गाने से कनिका कपूर ने अपनी एक अलग पहचान म्यूजिक इंडस्ट्री में बना ली है। इस सब के बीच हुआ अपनी लाइव परफॉर्मेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब मेंगोंग फेस्टिवल 2025 में परफॉर्म कर रही कनिका कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मनचले शख्स ने स्टेज पर आकर खुलेआम हरकत करने की कोशिश की और इसके बाद क्या हुआ आइए जानते हैं। वहीं इस सबके बीच कनिका कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि आखिर वह कहां है और कैसी हैं।

Kanika Kapoor के साथ स्टेज पर चढ़कर क्या किया जो है विवादित

कनिका कपूर के इस वायरल वीडियो की बात करें यहां आप देख सकते हैं कि सिंगर लाइव परफॉर्मेंस दे रही होती है तभी एक शख्स स्टेज पर चढ़ जाता है। किसी को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी होगी कि कोई इस तरह की भी हरकत कर सकता है। वह सीधे कनिका कपूर के पास आता है। ऐसे में इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता। वह कनिका के पैर को पकड़ लेता है और फिर ऊपर उठने की कोशिश करता है। कुछ सेकेंड के इस वायरल वीडियो में सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी और यह कहां। जा रहा है कि वहां मौजूद सिक्योरिटी की तरफ से शख्स को पकड़ लिया गया।

कनिका कपूर के सपोर्ट में आए फैंस

वहीं कनिका कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस तरह सिंगर के साथ की जाने वाली हरकत को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है किसी भी कलाकार के साथ इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए। कलाकार के साथ भी शिष्टाचार बरतनी बेहद जरूरी है। इस तरह किसी के प्रदर्शन को बाधित करना चाहे वह फैन ही क्यों ना यह ठीक नहीं है। लोग सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े करते हुए दिख रहे हैं।

कहां हैं कनिका कपूर

वहीं इस सबके बीच अब कनिका कपूर मुंबई पहुंच चुकी है और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मुझे घर आना पसंद है घर में होना पसंद है और अपने घर के भीतर बैठना पसंद है और घर में रहना पसंद है।” कनिका कपूर के साथ हुई इस तरह की हरकत को लेकर फिलहाल लोगों में उबाल देखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Aneet Padda

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026